Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला केस की जांच में लापरवाही, दरोगा सस्पेंड:संतकबीरनगर एसपी ने की कार्रवाई, तीन दिन में दूसरा निलंबन

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव को निलंबित कर दिया है। वीर बहादुर यादव दुधारा थाने में तैनात थे। यह कार्रवाई सोमवार देर रात को पुलिस अधीक्षक ने आयोजित अर्दली रूम के दौरान की गई। इस अर्दली रूम में विभिन्न थानों के विवेचनात्मक कार्यों की समीक्षा की जा रही थी। समीक्षा के दौरान उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव के पास लंबित महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की जांच की गई। जांच में पाया गया कि उन्होंने गंभीर मामलों की विवेचना में लापरवाही बरती, समय पर कार्यवाही पूरी नहीं की और विधिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके तीन दिन पहले इंस्पेक्टर आलोक सोनी को भी एसपी ने निलंबित किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 60 हजार रुपए निकाले:संतकबीर नगर में कार्ड बदल की ठगी, जालसाज CCTV में कैद
    Next Article
    जौनपुर में 2.19 लाख डुप्लीकेट वोटर लिस्ट से बाहर:सर्वाधिक 17 हजार 290 नाम, आयोग ने सत्यापन का दिया था निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment