Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की आत्महत्या के बाद शव सड़क पर रखकर जाम:कानपुर में पुलिस पर जीप चढ़ाने का आरोप, ACP के पैर पकड़कर गुहार लगाई

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना शिवली रोड पर हिमांशी उर्फ मोना (25) की आत्महत्या के बाद गुरुवार की शाम को परिजनों ने हंगामा कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को काली मठिया के पास सड़क पर रखकर जाम लगाकर बैठ गए। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना के बाद हिरासत में लिए गए पति अंकित गुप्ता को कुछ ही घंटों में छोड़ दिया गया। परिजनों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद पुलिस ने गाली-गलौज करने वाले एक युवक को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो सभी पुलिस की जीप के आगे लेट गए। परिजन एसीपी के पैर पकड़कर विरोध जताने लगे। 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी महिला बुधवार को हिमांशी उर्फ मोना अपने घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकी मिली थी। पति अंकित उसे तुरंत हैलट अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उसकी मां रेखा गुप्ता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। गुरुवार की शाम सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने महिला के पति, सास, ससुर और देवर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मृतका के बेटे और बेटी को उनके सुपुर्द किए जाने की बात भी कही। जाम के चलते इलाके में यातायात प्रभावित रहा। शव हटाने पर भड़के परिजन, पुलिस से भिड़े कई थानो का फोर्स बुलाया शव रखकर रोड जाम करने के बाद सूचना पर पहुंचे एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने परिजनों को समझाकर शव हटवाने का प्रयास किया। इस पर वह एसीपी से भिड़ गया। पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए पैर पकड़ने लगे। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद व पुलिस प्रशासन वापस जाओ के नारे लगाते रहे। हालत ना सुधरने के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया। हंगामा की सूचना पर पहुंची विधायक नीलिमा कटियार कल्याणपुर देर तक चलते हंगामे की सूचना मिलते ही कल्याणपुर विधानसभा की भाजपा विधायक नीलिमा कटियार मौके पर पहुंचीं। परिजनों से हर सम्भव मददत का आश्वासन दिया। इस दौरान परिजनों ने कहा की पुलिस ने पूरे मामले में लापरवाही बरती है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा नहीं दर्ज किया। देर रात को आरोपी पति व देवर को थाने से छोड़ दिया। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करवाने की बात कही एसीपी को विधायक ने लगाई फटकार, बोलीं- गिरफ्तारी के लिए मेरा इंतजार कर रहे थे परिजनों की बात सुनकर विधायक नीलिमा कटियार ने एसीपी को कड़ी फटकार लगाई। बोलीं आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की। मेरे आने का इंतजार करते रहे क्या? इसके बाद एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैप्पी लॉटर लाइफ क्लब की वर्षगांठ मनाया:कार्यक्रम में खुशहाल जीवन का संदेश दिया गया
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में 'CIVIORA-26' फेस्ट संपन्न:51 से अधिक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया कौशल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment