Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैप्पी लॉटर लाइफ क्लब की वर्षगांठ मनाया:कार्यक्रम में खुशहाल जीवन का संदेश दिया गया

    3 hours ago

    1

    0

    हैप्पी लॉटर लाइफ क्लब की वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भरपूर रहा, जिसमें शहर के कई समाजसेवी, शिक्षाविद और क्लब सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे आयोजन का माहौल सकारात्मक ऊर्जा और खुशी से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुईं । इसमें ओम अग्रवाल, डॉ. वंदना लिखारी, विनीता त्रिपाठी, संदीप बंसल और रीता शर्मा जैसे गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर खुशहाल और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। सभी ने मिलकर हंसी-खुशी के महत्व पर जोर दिया। सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की शक्ति मंच से क्लब की गतिविधियों और उपलब्धियों को भी साझा किया गया। वक्ताओं ने बताया कि आज के तनावपूर्ण जीवन में हंसी और सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की शक्ति देती है। क्लब इसी उद्देश्य के साथ लोगों को एकजुट करने का कार्य कर रहा है।मुख्य संरक्षक ओम अग्रवाल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का समर्पण सराहनीय रहा। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में गीता शर्मा, अनीता इस्सर, जसवंत कौर, हरपाल कौर, मधु जैन, हेमा गुप्ता, ज्योत्सना शास्त्री, अंजलि सिंह, अंजलि भारती, अखिलेश निगम, नरेंद्र श्रीवास्तव और मीना श्रीवास्तव सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। हरप्रीत कौर, ज्योति गुप्ता, पायल गर्ग, अंशू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल और अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भातखण्डे विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष:तबला युगलबंदी से सजी यादगार संगीत संध्या; राय उमानाथबली प्रेक्षागृह में पूर्व छात्रों ने दी प्रस्तुति
    Next Article
    महिला की आत्महत्या के बाद शव सड़क पर रखकर जाम:कानपुर में पुलिस पर जीप चढ़ाने का आरोप, ACP के पैर पकड़कर गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment