Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में बैंक का जनरेटर जला:कोतवाल ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाई आग, दमकल विभाग नहीं पहुंचा

    19 hours ago

    2

    0

    महोबा के पान मंडी स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में मंगलवार को जनरेटर में आग लग गई। भीषण गर्मी के कारण लगातार कई घंटों तक चलने से जनरेटर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। सूचना के बावजूद दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद शहर कोतवाल मनीष पांडे ने पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का मोर्चा संभाला। बताया गया कि बिजली गुल होने के कारण जनरेटर को पिछले चार से पांच घंटों से लगातार चलाया जा रहा था। अत्यधिक गर्म होने और शॉर्ट सर्किट के कारण एक चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। जनरेटर में आग लगते ही बैंक के भीतर मौजूद खाताधारकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की दुकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया शहर कोतवाल मनीष पांडे ने अपनी टीम और स्थानीय दुकानदारों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी बाल्टियों में बालू और पानी भरकर आग पर डालते रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बैंक की इमारत और आसपास की दुकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की। साथ ही, दमकल विभाग की लापरवाही और जनरेटर में आग लगने के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों और दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला बिल पास न होने पर विपक्ष को घेरगी भाजपा:कैबिनेट मंत्री बेबीरानी-विपक्ष चाहता है उनके परिवार की ही महिलाएं सांसद-विधायक बनें
    Next Article
    राहुल की तस्वीर से अभद्र व्यवहार पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन:सोनभद्र में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, 4 थानों की पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment