Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल की तस्वीर से अभद्र व्यवहार पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन:सोनभद्र में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, 4 थानों की पुलिस तैनात

    17 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा राहुल गांधी की तस्वीर के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का आंदोलन बुधवार को उग्र हो गया। जिला मुख्यालय स्थित बढ़ौली चौराहे पर जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया,जिसे रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। पूरे क्षेत्र में नारेबाजी से तनाव बढ़ गया। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने 10 दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। बता दे कि18 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किए गए एक प्रदर्शन के जवाब में था, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया था। इससे पहले,19अप्रैल को कांग्रेस पदाधिकारियों ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी और कार्रवाई न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी थी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने"नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023"को प्रभावी ढंग से लागू करने की भी मांग उठाई।उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात केवल मंचों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।उन्होंने कहा,"जिस तरह से एक राष्ट्रीय नेता की तस्वीर के साथ कालिख पोतने और चप्पल मारने जैसी हरकत की गई,वह न केवल राजनीतिक पतन का उदाहरण है, बल्कि यह महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वालों की सोच को भी उजागर करता है। लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की अमर्यादित और अशोभनीय भाषा व व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अपमान का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान सेतराम केशरी, राजबली पांडेय, शारद पनिका, कन्हैया पांडेय, नुरुद्दीन खान, शशांक मिश्रा, राजेंद्र चौधरी, श्रीकांत मिश्रा, राहुल जैन, ज्यूत मौर्या, दयाशंकर पांडेय, सुनीता तिवारी, बेवी सिंह, पूनम पठारी, मंजू देवी, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में बैंक का जनरेटर जला:कोतवाल ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाई आग, दमकल विभाग नहीं पहुंचा
    Next Article
    गोरखपुर पहुंचे CM योगी:महिला आरक्षण बिल पर महिलाओं से सवांद करेंगे, सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment