Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख:फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से मुआवजे की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    महोबा में गेहूं की फसल आग लगी। एक किसान की 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग पर एक घंटे देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान और ग्रामीणों ने अब प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। यह घटना महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र में हुई। किसान नारायण दास, जो गुड्डू साहू की जमीन बटाई पर लेकर खेती करते थे, उनकी कटी हुई गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि किसान को संभलने का मौका नहीं मिला। खेत में गेहूं काटकर ढेर लगाया गया था। आग की लपटें देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और पड़ोसी पवन प्रजापति तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे बेबस रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद दमकल का वाहन मौके पर पहुंचा। जब तक दमकल टीम ने मोर्चा संभाला, तब तक 10 बीघा में से करीब 7 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। फायरमैन राघवेंद्र ने बताया कि फसल कटी हुई और एक जगह इकट्ठा होने के कारण नुकसान अधिक हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटनास्थल पर पहुंचे लेखपाल और पुलिस प्रशासन की टीम ने नुकसान का आकलन किया है। बटाई पर खेत लेकर खेती करने वाले पीड़ित किसान नारायण दास इस तबाही से टूट गए हैं। उन्होंने शासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत:खेत में गेंहू का बोझ बांधने के लिए गए थे, परिजनों का रो-रो के बुरा हाल
    Next Article
    मदरसा आधुनिकीकरण 22 हजार शिक्षकों को मिलेगी नौकरी:बरेली में मौलाना रजवी ने सराहना की, बोले- सरकार सही दिशा में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment