Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल के स्टूडेंट ने फंदे से लटककर सुसाइड किया:कानपुर में पिता बोले- गर्लफ्रेंड ने कहा था, बेटे की शक्ल अच्छी नहीं, सामने मत आने देना

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रेडियोलॉजी के छात्र ने गर्लफ्रेंड के सामने रविवार को सुसाइड कर लिया। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर से उसके पिता पहुंचे। उन्होंने कहा- बेटे की गर्लफ्रेंड ने 4 दिन पहले मुझे कॉल किया था। कह रही थी कि तुम्हारे बेटे की शक्ल अच्छी नहीं है, उससे बोलो मेरे सामने न आया करे। पिता ने कहा- इसके बाद मैंने बेटे को कॉल करके कहा था कि कानपुर पढ़ाई करने के लिए भेजा है और तुम यह सब कर रहे हो। फिर अचानक बेटे के सुसाइड करने की सूचना मिली। पिता ने कहा- बेटे की गर्लफ्रेंड उसे परेशान और टॉर्चर कर रही थी। शव का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। उन्होंने गर्लफ्रेंड के खिलाफ रावतपुर थाने में शिकायत दी है। इकलौते बेटे की मौत से मां-पिता रो-रो कर बेहाल जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी, भांगड़ी (राजौरी) में रहने वाले विजय कुमार शर्मा बीएसएफ से रिटायर्ड हैं। परिवार में पत्नी सुषमा शर्मा और इकलौता बेटा आदित्य शर्मा (22) था। पिता ने बताया- आदित्य करीब 3 साल पहले सीएसजेएमयू से बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बैचलर डिग्री) में फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। उसने करीब 2 साल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। इसके बाद छोटा लखनपुर, शारदा नगर में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। पिता का आरोप है कि उसके रूम के बगल में एक लड़की भी रह रही थी। दोनों जब कमरा लेने गए थे, तो केयरटेकर को छात्रा ने आदित्य को अपना भाई बताया था। दोनों आमने-सामने अलग-अलग कमरों में रहते थे। नीब करौरी के दर्शन कर लौटा, फिर फंदे से लटका पिता विजय शर्मा ने बताया- शनिवार सुबह आदित्य और लड़की नीब करौरी दर्शन के लिए गए थे। दोनों रविवार शाम करीब 5 बजे लौटे। इसके कुछ समय बाद ही आदित्य ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शाम करीब 7 बजे लड़की ने मुझे फोन कर आदित्य के आत्महत्या करने के बारे में बताया। लड़की का कहना था कि उसने आदित्य को फंदे से नीचे उतारा और एंबुलेंस से हैलट अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत का पता चलते ही हम लोग जम्मू से कानपुर के लिए रवाना हुए। सोमवार देर रात हम लोग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। 3 डॉक्टरों के पैनल से बेटे का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पिता बोले- बेटे को रेडियोलॉजिस्ट बनने भेजा था, लाश लेकर जाऊंगा पिता विजय कुमार शर्मा, चाचा संजीव कुमार समेत परिवार के अन्य लोग पोस्टमॉर्टम हाउस में मंगलवार को बेटे का शव देखते ही फफक पड़े। पिता ने कहा कि बेटे का कानपुर यूनिवर्सिटी में रेडियोलॉजी टेक्नीशियन बनाने के लिए एडमिशन कराया था। मुझे क्या पता था कि उसका शव लेकर घर लौटना पड़ेगा। इतना कहते ही वह फूट-फूटकर रोने लगे। पिता ने कहा- बेटे की मौत के बाद मेरी पूरी दुनिया ही उजड़ गई है। इस गर्लफ्रेंड ने ही उसका जीवन तबाह किया, उसे सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया। वह इस कदर मेरे बेटे पर हावी हो गई थी कि मुझे भी कॉल करके बेटे को उल्टा-सीधा बोलती थी। इसी बात से मेरा बेटा डिप्रेशन में चला गया और यह कदम उठाया। घटना के बाद छात्रा भी हैलट में भर्ती छात्र को फंदे से उतारकर हैलट अस्पताल ले जाने वाली छात्रा की भी घटना के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसने सीने में दर्द और मानसिक परेशानी की शिकायत की। सोमवार को उसे हैलट के मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत पहले से सामान्य है। डीसीपी बोले- सीसीडीआर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया- छात्र के पिता ने कार्यालय आकर शिकायत दी है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। छात्र और छात्रा के बीच हुई बातचीत की जानकारी के लिए सीसीडीआर निकलवाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्रा से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आने वाले सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में बहन के प्रेमी के पिता को मार डाला, रास्ते में रोका, सीने में मारी गोली मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह प्राइवेट फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। तभी हमलावरों ने उसे रोककर सीने में गोली मार दी। मृतक का बेटा गांव की एक लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में जेल में है। इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद चंद्रशेखर बोले-फार्म हाउस में मेरे मर्डर का प्लान बना:मौत तो एक दिन आनी है, डर के नहीं जी सकते; सरकार जांच कराए
    Next Article
    झांसी में LLB छात्र की हत्या में कार की तलाश:सीसीटीवी कैमरे में परवेज अली उतरता दिखा, रैपिडो चालक भी मिला, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment