Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में LLB छात्र की हत्या में कार की तलाश:सीसीटीवी कैमरे में परवेज अली उतरता दिखा, रैपिडो चालक भी मिला, केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में बीए एलएलबी छात्र परवेज अली (21) की मौत की गुत्थी उलझ गई। पहले हादसा मानकर चल रही पुलिस की जांच अब हत्या की ओर मुड़ गई है। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर परवेज अली एक कार से उतरता दिख रहा है। अब पुलिस इस कार को तलाश रही है। परिजनों की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार रात को परवेज अली घर से रैपिडो बुक करके निकला था। कहकर गया था कि दोस्त से मिलने जा रहा है। देर रात नगरा हाट मैदान में उसका शव खून से सना हुआ मिला था। पोस्टमार्टम में सिर में चोट और पैर पर दांतों से काटने के 6 निशान मिले थे। सुकुवां-ढुकवां कॉलोनी में छोड़ा था पुलिस ने मंगलवार को नगरा हाट मैदान और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही छात्र को लेकर गए रैपिडो चालक से भी पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि परवेज पहले सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी गया था। वहां उसके दोस्त भी थे। यहां यह लोग करीब तीन घंटे तक रहे। इसके बाद रैपिडो से नगरा हाट मैदान पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद उसकी गतिविधियों के बारे में अभी पुख्ता तरीके से कुछ मालूम नहीं चल सका है। रैपिडो चालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छात्र के आने-जाने वाले रास्तों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। इसके बाद सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी और नगरा हाट मैदान के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नगरा हाट मैदान पहुंचने के बाद परवेज किन लोगों के संपर्क में था। दोस्त से मिलने निकला था परवेज अली (21) प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड पर विजय नगर का रहने वाला था। पिता एहसान हैदरी रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं। दो भाइयों में परवेज छोटा था। बड़ा भाई का नाम दानिश अली है। पिता एहसान हैदरी ने बताया- मेरा छोटा बेटा परवेज अली बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी फाइनल ईयर में पढ़ रहा था। रविवार रात को वह घर पर था। रात लगभग 9:30 बजे वह घर से रैपिडो बुक करके निकला था। कहकर गया था कि दोस्त के पास जा रहा हूं, एक घंटे में घर लौट आऊंगा। पिता का कॉल नहीं उठाया पिता ने आगे बताया- बेटा परवेज एक घंटे में लौटकर नहीं आया तो कॉल लगाया। मगर उसने कॉल रिसीव नहीं की। इससे चिंता होने लगी। देर रात लगभग 12 बजे पुलिस का कॉल लगाया। पुलिस ने बताया कि परवेज की तबीयत खराब है, मेडिकल कॉलेज आ जाओ। थोड़ी देर बाद हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां पर परवेज की लाश मिली। सिर में गंभीर चोट लगी थी। पहले ये लग रहा था कि एक्सीडेंट में चोट लगने से मौत हुई है। काटने के निशान से गहराया शक सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे दरोगा पंचनामा भरकर के लिए मोर्चरी पहुंचे। जब दरोगा ने परिजनों के साथ शव का परीक्षण किया तो परवेज के दाहिए पैर की जांघ के पीछे दांतों से कांटने के करीब 6 निशान मिले। इसके अलावा अन्य चोट भी मिली। मृतक के बड़े भाई दानिश अली और मामा वसीम का आरोप है- पैर में किसी इंसान के दांतों से काटने के निशान बने है। जिस जगह दांतों से काटने के निशान बने हैं, वो खुद से नहीं काट सकता। सिर में भी धारदार हथियार से मारने की गंभीर चोट है। परवेज की हत्या की गई है। अब पुलिस जांच करके पूरे मामले का खुलासा करे। नशे की तस्करी से भी जुड़े तार खंगाल रही पुलिस छानबीन के दौरान पुलिस को मालूम चला कि परवेज के साथी नशे की तस्करी से जुड़े काम में शामिल हैं। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी विवाद में उसकी हत्या तो नहीं की गई। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है। एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले में अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल के स्टूडेंट ने फंदे से लटककर सुसाइड किया:कानपुर में पिता बोले- गर्लफ्रेंड ने कहा था, बेटे की शक्ल अच्छी नहीं, सामने मत आने देना
    Next Article
    मेरठ के शास्त्रीनगर में बुलडोजर एक्शन शुरू:पूरे इलाके की बैरिकेडिंग की गई, अवैध मार्केट और मकानों पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment