Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मछलीशहर सेवा भारती की नई जिला कार्यसमिति घोषित:डॉ. आरबी चौहान जिलाध्यक्ष, जय प्रकाश तिवारी प्रचार प्रमुख बने

    3 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के मछलीशहर में सेवा भारती की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार सुबह हुई एक बैठक में डॉ. आरबी चौहान को जिलाध्यक्ष और जय प्रकाश तिवारी को प्रचार प्रमुख बनाया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर की संस्तुति पर काशी प्रांत के प्रांत सहसेवा प्रमुख पवन ने इस समिति का ऐलान किया। जौनपुर के विभाग उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने 25 पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस समिति में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है और सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों से सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिला है। घोषित पदाधिकारियों में ब्रह्मदेव उपाध्याय को संरक्षक, डॉ. आरबी चौहान को जिलाध्यक्ष, ओम प्रकाश तिवारी, डॉ. एके तिवारी और संतोष बिंद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विभव सिन्हा और सौरभ दुबे महामंत्री का पद संभालेंगे, जबकि संगम, परमानंद और नितेश सेठ मंत्री बनाए गए हैं। रणजीत यादव को कोषाध्यक्ष, मोलू जायसवाल को संपर्क प्रमुख, बीना सिंह को किशोरी विकास प्रमुख और जय प्रकाश तिवारी को प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, संजय सिंह को स्वावलंबन प्रमुख, डॉ. कोविदेंद्र को स्वास्थ्य आयाम प्रमुख, सुशील मिश्रा को अध्ययन प्रमुख और अशोक सरोज को सामाजिक आयाम प्रमुख नियुक्त किया गया है। सेवा भारती के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह और जौनपुर के विभाग सेवा प्रमुख डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजेंद्र प्रथम, सौरभ त्रिपाठी, अंकित चौधरी, अभिनय उपाध्याय, महेश रुद्र मौर्य, दिलीप जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मछलीशहर के जिला सेवा प्रमुख अरविंद ने किया, और नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. आरबी चौहान ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में डंपर ने अपाचे सवार दो दोस्तों को रौंदा:रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, दोनों की मौत
    Next Article
    उन्नाव में चोर ने 3 दुकानों को बनाया निशाना, VIDEO:गंगाघाट कोतवाली के पास वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment