Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुआवजा मिलने पर दोस्तों ने शादीशुदा महिला से कराई शादी:झांसी में एक महीने बाद 50 हजार कैश-गहने लेकर भागी, 2 बच्चों की मां है आरोपी दुल्हन

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। एक युवक को जमीन का मुआवजा मिलने पर उसके दोस्तों ने उसकी शादी एक युवती से करा दी। महिला युवक के साथ एक महीने तक रही। इस दौरान युवक ने उसे झांसी ग्वालियर जाकर शॉपिंग भी कराई। एक महीने बाद युवती युवक को छोड़कर चली गई। उसने जाते समय पुलिस थाने में जाकर बयान दिया था कि वह युवक के साथ नहीं रहना चाहती। महिला अपने साथ गहने और घर में रखे 50 हजार कैश भी ले गई। जब युवक को इस बारे में पता चला तो उसने तलाशने की कोशिश तो पता चला की महिला पहले से शादीशुदा है। उसके 2 बच्चे भी है। पीड़ित ने महिला और गांव के 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। देखिए शादी की 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला विस्तार से… रक्सा थानाक्षेत्र के सारमऊ गांव के रहनेवाले पूरनलाल अहिरवार(35) किसान हैं। उनके परिवार में पिता भैयालाल(70), माता विद्या देवी( 65) और पांच भाई हैं। पांच भाइयों में वह चौथे नंबर के थे। बड़े भाई दीपचंद (55), दूसरा भाई भगवान सिंह( 50), तीसरा भाई भूरा (32) चौथे नंबर पर पीड़ित पूरनलाल (35) और सबसे छोटा भाई प्यारे लाल(30) हैं। पूरन सिंह अपने माता-पिता और एक भांजी के साथ रहते हैं। बाकी सभी भाई अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। पूरनलाल अविवाहित थे। एक एकड़ जमीन के लिए मिला था 36 लाख मुआवजा पूरनलाल के पिता भैयालाल की एक एकड़ जमीन बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ले ली थी। जिसके लिए उन्हें 36 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया था। पिता ने अपना हिस्सा रखने के बाद पांचों भाइयों में 6-6 लाख रुपए बांटे थे, जिसमें पूरनलाल का हिस्सा भी शामिल था। दोस्तों ने कराई शादी गांव के 2 दोस्तों को इस मुआवजे और उसकी शादी करने की इच्छा के बारे में जानकारी हुई। दोनों दोस्तों ने पूरन से उसकी शादी कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते में एक 28 साल लड़की है। जिससे उसकी शादी हो सकती है। इसपर पूरन ने हां कर दी। पूरन की हामी के बाद दोस्तों ने रानी लक्ष्मी पार्क में पूरन और उस महिला की मुलाकात कराई। महिला ने पूरन को बताया कि उसका पति उसे छोड़कर चला गया है। दोनों में आपसी सहमति के बाद 3 अप्रैल को पूरन की करौंदी माता मंदिर में जयमाला डालकर शादी हुई। शादी में पूरन के परिजन और दोस्त मौजूद थे लेकिन, महिला केवल उन्हीं दोनों दोस्तों के साथ आई थी। परिवार के बार में पूछने पर उसने कहा कि, उसके परिवार का कोई उसके साथ नहीं रहता। एक महीने तक साथ रही महिला शादी के बाद महिला पूरनलाल के साथ रहने लगी। करीब एक महीने तक वह उनके साथ रही। इस दौरान पूरन ने महिला को कई जगह पर शॉपिंग कराई। अपनी साज-सज्जा के लिए उनसे लगातार पैसे की मांग करते रहती थी। पूरनलाल के परिवार के बारे में पूछने पर वह कहती, 'मेरे परिवार में कोई नहीं हैं। इस बार में मुझसे बात मत किया करो।' पूरन के बताया, वह किसी से हर दिन वीडियो कॉल पर बात करती थी। जब वह उससे पूछते तो वह कहती इससे तुम्हारा कोई मतलब नहीं है। तुम इससे दूर रहो। उसके विचित्र स्वभाव से पूरनलाल को कई बार उसपर शक भी होता। जब वह कोई बात करते तो वह टाल देती। यह सिलसिला करीब एक महीने तक चला। 3 साथियों को बुलाकर घर से भागी महिला शादी के एक महीने बाद 3 मई को जब पूरन काम के लिए बाहर गए थे। घर के बाकी सदस्य भी अपने-अपने का कामों के लिए घर से बाहर थे। तब उसने अपने 2 साथियों को बुलाया और उनके साथ चली गई। घर से जाते समय वह अपने साथ शादी में मिले 50 हजार कैश, जेवर और एक महीने में की गई शॉपिंग का सामान ले गई। महिला ने थाने जाकर पुलिस को यह भी बताया कि वह घर छोड़कर जा रही है। उसे पति के साथ नहीं रहना है। इस पर पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वह चली गई। नगरा गांव में अपने पहले पति के साथ रहने लगी है। घर से सामान-पैसे गायब होने पर हुआ खुलासा जब पूरन घर वापस लौटे तो उन्होंने देखा घर का सामान बिखरा पड़ा था। उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। आलमारी खोलने पर पता चला कि, पैसे और गहने भी गायब है। तो उन्होंने महिला को जानने वाले लोगों से बात की। तब उन्हें पता चला की महिला शादीशुदा है। उसके 2 बच्चे हैं। महिला ने उन्हें ठग लिया है। शिकायत करने पर गांव के लोगों ने भी पूरनलाल को टालना शुरू कर दिया। मामले को पूरी तरह समझने के बाद उन्होंने रविवार की शाम को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरन ने यह भी बताया कि, शादी कराने वाले दोस्तों को 1 लाख रुपए दिए थे। इस एक महीने में उनके करीब 4 लाख रुपए खर्च हो गए। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया- पीड़ित से शिकायत मिली है। तहरीर के आधार पर सभी संदिग्धों से पूछताछ कर जल्द कार्रवाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में एक युवक, दो महिलाएं हिरासत में, दो फरार:अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    शव दफनाने की आड़ में जमीन कब्जाने का प्रयास:राजस्व टीम ने रोका, मृतक का अंतिम संस्कार कब्रिस्तान में कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment