Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बेटे ने बेटी की गला दबाकर की थी हत्या:अमरोहा में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, बदनामी के डर से मारा; गिरफ्तार

    11 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में मां ने नाबालिग बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद मां-बेटे ने मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस जांच कर आरोपी मां और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी मां और नाबालिग भाई ने मिलकर की थी। मामला ऑनर किलिंग का निकला है। घटना नौगावा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव की है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने शुरुआत में गांव के युवक जैद पर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, पुलिस की गहन जांच में पूरी कहानी पलट गई। जैद को फंसाने के लिए लगाए झूठे आरोप जांच के दौरान पता चला कि मृतका की मां नाजो और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर किशोरी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और युवक जैद को फंसाने के लिए झूठे आरोप लगाए। पूछताछ में आरोपी मां ने बताया कि 26 अप्रैल को युवती गांव के युवक जैद के साथ चली गई थी। 27 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे जब वह घर लौटी, तो मां और भाई ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद समाज में बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां और नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई दो चुन्नियां भी बरामद कर ली गई हैं। वहीं, युवक जैद के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार, मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की गई है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पार्टी के बाद हवाई फायरिंग:सड़क पर मारपीट, दहशत; ADCP ने कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी
    Next Article
    मैनपुरी वृद्धाश्रम निरीक्षण, संचालिका अनुपस्थित, 116 वृद्धजन:अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, खराब कूलर ठीक कराने और उपचार के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment