Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी वृद्धाश्रम निरीक्षण, संचालिका अनुपस्थित, 116 वृद्धजन:अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, खराब कूलर ठीक कराने और उपचार के निर्देश

    10 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित एक समिति ने 29 अप्रैल 2026 को वृद्धाश्रम मैनपुरी का संयुक्त निरीक्षण किया। इस समिति में अपर जनपद न्यायाधीश श्री तालेवर सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश श्री कुलदीप सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती नूतन चौहान शामिल थीं। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमती कमलेश कुमारी अनुपस्थित पाई गईं। आश्रम में कुल 116 वृद्धजन मिले, जिनमें 52 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने वृद्धजनों की समस्याओं को सुना, जिसमें कुछ वृद्ध महिलाएं पैरों के दर्द से पीड़ित थीं। अधिकारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि आश्रम के कूलरों में पानी नहीं था और अधिकतर कूलरों के पंप खराब थे। इन कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-बेटे ने बेटी की गला दबाकर की थी हत्या:अमरोहा में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, बदनामी के डर से मारा; गिरफ्तार
    Next Article
    व्यापारियों ने केस्को एमडी को ज्ञापन दिया:बोले-' पसीना भी बहाएं और भारी बिल भी भरें?' अघोषित कटौती और गलत बिलिंग पर फूटा गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment