Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारियों ने केस्को एमडी को ज्ञापन दिया:बोले-' पसीना भी बहाएं और भारी बिल भी भरें?' अघोषित कटौती और गलत बिलिंग पर फूटा गुस्सा

    9 hours ago

    1

    0

    शहर की भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के गलत बिलों ने व्यापारियों का पारा चढ़ा दिया है। बुधवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में केस्को एमडी सैमुअल पाल से मिला। व्यापारियों ने दो टूक कहा कि अगर कोपरगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में लटकते तारों का जाल नहीं हटाया गया, तो शहर एक बार फिर 2023 जैसे भीषण अग्निकांड का गवाह बन सकता है। 2500 करोड़ का नुकसान, फिर भी नहीं चेता केस्को व्यापारियों ने एमडी को याद दिलाया कि मार्च 2023 में कोपरगंज की रेडीमेड और हौजरी मार्केट में लगी आग ने सैकड़ों दुकानों को राख कर दिया था। केस्को की खुद की फॉरेंसिक रिपोर्ट में आग का कारण बिजली के तारों में स्पार्किंग बताया गया था। ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कई सर्वे हुए, आश्वासन मिले, लेकिन आज भी वहां हालात वैसे ही हैं। खुले तार और ट्रांसफार्मर मौत को दावत दे रहे हैं। मांग की गई है कि पूरे क्षेत्र में या तो अंडरग्राउंड केबलिंग की जाए या तारों को पूरी तरह कवर किया जाए। बाजारों में कटौती से व्यापार ठप, जनता बेहाल व्यापार मंडल ने कहा कि एक तरफ गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, ऊपर से अघोषित कटौती ने बाजारों का दम निकाल दिया है। रिहायशी इलाकों में भी लोग त्राहि-माम कर रहे हैं। स्मार्ट मीटरों में आ रही तकनीकी गड़बड़ियों के कारण उपभोक्ता केस्को दफ्तर की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि तकनीकी खराबियों को अविलंब ठीक किया जाए और बिलों के संशोधन की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। एमडी का आश्वासन,जल्द होगा समाधान केस्को एमडी सैमुअल पाल ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कोपरगंज में तारों को व्यवस्थित करने, गलत बिलों को ठीक करने और लोड कम करने जैसे आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रोशन गुप्ता, मनीष गुप्ता सलोने, सुरेश सिंघवानी, मनीष वंशदानी और भोला मिश्रा सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। स्मार्ट मीटर का खेल,सोलर लगा है फिर भी आ रहा भारी बिल प्रेस वार्ता और मुलाकात के दौरान केस्को की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। व्यापारी अश्विनी गुप्ता ने शिकायत की कि घर पर सोलर पैनल लगा होने के बावजूद बिजली का बिल कम होने के बजाय बढ़कर आ रहा है। वहीं, प्रकाश गुप्ता नाम के व्यापारी पिछले एक महीने से अपना कॉमर्शियल लोड कम करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिल जमा होने के बाद भी केस्को की ओर से बार-बार फोन कर परेशान किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी वृद्धाश्रम निरीक्षण, संचालिका अनुपस्थित, 116 वृद्धजन:अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, खराब कूलर ठीक कराने और उपचार के निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज-दादरी के बीच चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन:1 मई से 31 मई तक प्रतिदिन, लगाएगी 31 फेरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment