Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:एग्जिट पोल- असम-बंगाल में भाजपा सरकार, तमिलनाडु में DMK की वापसी; दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई में पोर्न चला, UP में आंधी-बारिश, 13 की मौत

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, पश्चिम बंगाल में BJP को बढ़त मिलती नजर आ रही है। 7 में से 5 एग्जिट पोल ने भाजपा सरकार बनने का अनुमान जताया है। उधर, दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान पोर्न चल गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की राइफल के साथ वायरल तस्वीर के बारे में बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. एग्जिट पोल- बंगाल में 7 में से 5 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी असम और बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। लेकिन इससे पहले पश्चिम बंगाल को लेकर 7 एग्जिट पोल्स आए। इसमें 5 में बीजेपी सरकार, जबकि 2 में TMC सरकार बनने का अनुमान है। असम के 11 एग्जिट पोल में सभी ने भाजपा की वापसी का अनुमान जताया है। वहीं, तमिलनाडु के 9 एग्जिट पोल में से 6 में DMK+ की वापसी की बात कही गई है। केरल में 10 साल बाद UDF सरकार आने के आसार जताए गए हैं। पश्चिम बंगाल- 7 में से 5 में भाजपा, 2 में TMC सरकार तमिलनाडु- 9 में से 6 में DMK+ की वापसी केरलम- सभी 6 एग्जिट पोल में UDF सरकार असम- सभी 11 एग्जिट पोल में भाजपा की वापसी पुडुचेरी- सभी 4 एग्जिट पोल में NDA की वापसी पूरी खबर पढ़ें... 2. बंगाल के सेकंड फेज में 90% से ज्यादा वोटिंग, दावा- CRPF की पिटाई से बुजुर्ग की मौत पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक 89.99% वोटिंग दर्ज की गई। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा और झड़प की घटनाएं सामने आईं। TMC ने आरोप लगाया कि हावड़ा में CRPF के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया था और मारपीट की थी। चुनाव के दौरान 2 बड़ी घटनाएं… पूरी खबर पढ़ें... 3. PM मोदी ने यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया; बाइक सवारों को भी देना होगा टोल टैक्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के हरदोई में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे जनता के लिए खोल दिया गया। इस पर चलने के लिए बाइक सवारों को भी टोल टैक्स देना होगा। हरिद्वार को भी जोड़ेगा: पीएम ने ऐलान किया कि एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। पीएम ने सपा और कांग्रेस पर कहा- सपा विकास और नारी विरोधी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने इनका नारी विरोधी चेहरा देखा है। इन लोगों ने नारी शक्ति वंदन संशोधन के खिलाफ वोट किया। 594 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे: 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी होगी। अब तक 11-12 घंटे लगते थे। पढ़ें पूरी खबर… 4. ट्रम्प की राइफल के साथ फोटो, ईरान को धमकी दी, बोले- अब नरमी नहीं बरतेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर राइफल के साथ फोटो शेयर कर ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी समझदार बनो, क्योंकि ज्यादा देर तक नरमी नहीं बरती जाएगी। ट्रम्प ने आगे कहा;- अगर जल्द ही न्यूक्लियर प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका और सख्त रुख अपनाएगा। ईरान ने UN से शिकायत की: ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के खिलाफ शिकायत की है। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने उसके जहाजों को कब्जे में लेकर 38 लाख बैरल तेल जब्त कर लिया है। ईरान NPT का उपाध्यक्ष बना: ईरान को परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का उपाध्यक्ष चुना गया है। यह फैसला न्यूयॉर्क में 11वें रिव्यू कॉन्फ्रेंस में हुआ। अमेरिका ने इसे संगठन का अपमान बताया, जबकि ईरान ने पलटवार करते हुए कहा कि परमाणु हथियार इस्तेमाल करने वाला अमेरिका दूसरों को नसीहत नहीं दे सकता। दरअसल, NPT का काम दुनिया के देशों को परमाणु हथियार बनाने से रोकना। पूरी खबर पढ़ें... 5. दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला, स्क्रीन पर दिखा हैक का मैसेज दिल्ली हाईकोर्ट मेंवर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चल गया। उस वक्त चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी। जैसे ही पोर्न वीडियो चला, फौरान सुनवाई रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई, फिर पोर्न वीडियो चलने लगा। इसके बाद गाने भी बजे। सिस्टम हैक होने का दावा: वर्चुअल सुनवाई के दौरान कई लोग जुड़े हुए थे। इनमें एक क्षितिजीत सिंह थे। शुरुआती पूछताछ में क्षितिजीत ने दावा किया कि उसका अकाउंट अमेरिका से हैक किया गया था। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सुनवाई के दौरान वह अश्लील वीडियो कैसे चला। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट से की गई है। पूरी खबर पढ़ें… 6. यूपी में आंधी-बारिश, 10 जिलों में जमकर ओले गिरे, बच्ची समेत 13 की मौत, देश के कई शहरों में हीटवेव देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच है। मध्य प्रदेश के देवास में गर्मी से बचने के लिए 20 कूलर के साथ बारात निकाली गई। वहीं, राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक जनरल कोच के निचले हिस्से में आग लग गई। उधर, यूपी-बिहार, कर्नाटक, झारखंड में तेज बारिश देखने मिली। कर्नाटक के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा की छत उड़ी: यूपी में प्रयागराज और वाराणसी समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ समेत 10 जिलों में जमकर ओले गिरे। सुल्तानपुर में 60km/h की रफ्तार से तूफान आया। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत उड़ गई। 5 जिलों में 13 की मौत हुई है। जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा: छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका है। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में बिजली और तेज आंधी चल सकती है। बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश होने संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 7. MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 15 मौतें; बेंगलुरु में दीवार गिरने से 7 मौतें मध्य प्रदेश के धार में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरी, 7 मौतें: बेंगलुरु में भारी बारिश के बीच हॉस्पिटल की दीवार गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 7 घायलों का रेस्क्यू किया गया है। हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद राहगीर मलबे की चपेट में आ गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… यूपी: मोदी ने यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया: हरिद्वार से भी जुड़ेगा; PM बोले- बंगाल जैसी बंपर वोटिंग दशकों में नहीं देखी (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: पाकिस्तान में गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग: किल्लत की वजह से लोग ऐसा करने पर मजबूर, एक्सपर्ट बोले- ये चलता-फिरता बम जैसा (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: किंग चार्ल्स का तंज-हम न होते तो अमेरिकी फ्रेंच बोलते: ट्रम्प ने कहा था- विश्व युद्ध में मदद न करते तो यूरोप जर्मन बोलता (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं कर सकते: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आस्था और विवेक के मामलों पर कोर्ट में बहस नहीं हो सकती (पूरी खबर पढ़ें) यूपी: गाजियाबाद में 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग: 7 फ्लोर को चपेट में लिया, लोग भागे; घर जलता देख महिलाएं फूट-फूटकर रोईं (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: अमेरिका ट्रम्प के तस्वीर वाले पासपोर्ट जारी करेगा: आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर लिमिटेड एडिशन मिलेगा, ट्रम्प का गोल्डन सिग्नेचर भी दिखेगा (पूरी खबर पढ़ें) हिमाचल: ₹50 के लिए प्लास-लाठी से पिटाई, VIDEO: बंद कमरे में मारा, नाखुन तक उखाड़ने का प्रयास; पुलिस 5 दिन बाद भी खाली हाथ (पूरी खबर पढ़ें) एमपी: जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी: कोर्ट की परमिशन बिना शिलॉन्ग नहीं छोड़ पाएगी; जानिए कैसे मिली जमानत? (पूरी खबर पढ़ें) बॉलीवुड: 10 जुलाई को जापान में रिलीज होगी धुरंधर: जापानी भाषा में मूवी का नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ होगा, फिल्म ने 1307 करोड़ रुपए कमाए थे (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: अडाणी पावर का चौथी तिमाही में मुनाफा 64% बढ़ा: यह ₹4,271 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 10% बढ़ा; नतीजों के बाद शेयर 2.5% गिरा (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर श्मशान में शादी उत्तराखंड के अल्मोड़ा में डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर श्मशान घाट में जयमाला की रस्म कराई गई। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। फिलहाल पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक पर कार्रवाई करने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… भास्कर इन्वेस्टिगेशन:इंजेक्शन लगाकर लड़कियों को जवान बना रहे: बॉयफ्रेंड बनकर प्रेग्नेंट करते, 5 लाख में बच्चों का सौदा, डॉक्टर बोला- हॉस्पिटल-कस्टमर सब सेट ग्राउंड रिपोर्ट: ममता के घर में सुवेंदु की 'नंदीग्राम' वाली घेराबंदी: भवानीपुर में दीदी से तीन गुना ज्यादा वक्त रहे, दो गुना सभाएं-रोड शो किए जब इरफान खान डकैत बने, एड़ी में चोट लगी थी: लंगड़ाते हुए 'पान सिंह तोमर' की शूटिंग करने पहुंचे, एक्शन सुनकर लगा देते थे दौड़ जरूरत की खबर- क्या आप भी रोज चिप्स खाते हैं: डोपामिन के साथ बढ़ती डायबिटीज, हार्ट डिजीज का रिस्क, क्रेविंग कम करने की 13 टिप्स रिलेशनशिप एडवाइज- सहेली के 'एक्स' से हुआ प्यार: पर प्यार के साथ गिल्ट भी है और डर भी, क्या मैं दोस्त को धोखा दे रही हूं? 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा मिलेगा। सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलेगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोन लेकर घर खरीदा, सब कुछ जलकर राख हो गया:एक चम्मच तक नहीं बचा; गाजियाबाद में अपने घर जलते देख फूट-फूटकर रोए लोग
    Next Article
    दुनिया के तपते रेगिस्तानों से भी गर्म यूपी का बांदा:अमेरिका की डेथ वैली का 57, लुत मरुस्थल का पारा 71 डिग्री तक पहुंचा था.. अब ये कितने गर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment