Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बाप की हादसे में मौत, नवजात को खरोंच तक नहीं:लाश के बगल में रोती रही; कार ने बाइक को मारी थी टक्कर

    8 hours ago

    1

    0

    हरदोई में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मां की गोद से छूटकर 3 महीने की बच्ची सड़क पर जा गिरी। उसे खरोंच तक नहीं आई। नवजात बच्ची जमीन पर पड़ी अपने माता-पिता के शवों के पास रोती रही। पति-पत्नी बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी हवा में 4 फुट तक उछलकर दूर जा गिरे। जमीन से टकराकर पति का सिर फट गया। पत्नी की कमर की हड्‌डी टूट गई। हादसे में पल्सर बाइक भी टूटकर पुर्जा-पुर्जा बिखर गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हादसा पचदेवरा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़ें पूरा मामला मृतकों की पहचान पचदेवरा थाना क्षेत्र के गहबरा निवासी सियाराम (22) और उनकी पत्नी नीलम (20) के रूप में हुई है। दोनों अपनी 3 माह की मासूम बच्ची के साथ शाहजहांपुर के नसीनगर गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। दंपती की शादी 11 मई 2025 को हुई थी और उनकी यह पहली संतान है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहगीर जमा हो गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सेरामऊ गांव के पास की है। 3 माह की बच्ची सुरक्षित बची हादसे में दंपती की 3 माह की बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है। उसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बच्ची को परिजनों के सौंप दिया है। हादसे के बाद से बच्ची लगातार रो रही है, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया है। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। मामले में जांच तेज कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बेलगाम रफ्तार को हादसों की बड़ी वजह बताया है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्पीड कंट्रोल और निगरानी नहीं बढ़ाई गई, तो ऐसे हादसे लगातार जान लेते रहेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। IPL 2026 के बिजी शेड्यूल के बीच विराट और अनुष्का रविवार देर शाम ही वृंदावन पहुंच गए थे। दोनों होटल रेडिशन में ठहरे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज पहुंचे। यहां वे करीब ढाई घंटे रहे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ KGMU से 12वीं पास फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया:डीन बोले- छात्राओं को प्यार में फंसाया, लव जिहाद की साजिश रच रहा था
    Next Article
    लखनऊ के लोहिया संस्थान में दाढ़ी-लंबे बाल पर जुर्माना:बिना बताए छुट्टी जाने पर 2 हजार फाइन, आउटसोर्स कर्मचारियों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment