Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ KGMU से 12वीं पास फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया:डीन बोले- छात्राओं को प्यार में फंसाया, लव जिहाद की साजिश रच रहा था

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में KGMU कैंपस से मंगलवार को एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया। वह मेडिकल स्टूडेंट को प्यार में फंसाकर धर्मांतरण कराने की साजिश रच रहा था। साथ ही एम्स दिल्ली में अमेरिका के डॉक्टरों से मिलवाने के नाम पर छात्राओं को बाहर ले जाने की योजना बना रहा था। KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया- कुछ दिन पहले पैथोलॉजी विभाग में सामने आए रमीज मलिक प्रकरण के बाद कुलपति के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई थी। इसके बाद से कैंपस की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फर्जी डॉक्टर को पुलिस को सौंप दिया गया है। जांच में सामने आई साजिश केके सिंह ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग KGMU की छात्राओं को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने की फिराक में हैं। हमारी टीम ने निगरानी बढ़ाई, तो हसम अहमद का नाम सामने आया। वह KGMU में मेडिकल कैंप लगाकर खुद को डॉक्टर बताता था। जांच के दौरान 20 अप्रैल को ऐसे ही एक मेडिकल कैंप में KGMU के करीब 20 स्टूडेंट्स मौजूद थे। हालात संदिग्ध लगने पर हमारी टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद मंगलवार को KGMU के सर्जरी विभाग के पास से हसम अहमद को पकड़ लिया गया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। डॉक्टर की ड्रेस में घूमता था, कई विभागों में थी पैठ केके सिंह ने बताया- हसम हमेशा डॉक्टर की पोशाक में रहता था। उसके संपर्क में KGMU की 20 से ज्यादा छात्र-छात्राएं थीं। वह कई विभागों में आने-जाने का दावा करता था। हालांकि किन-किन स्टाफ से संपर्क था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। जांच में सामने आया कि छात्राओं को दिए गए लेटर में फर्जी हस्ताक्षर थे। हसम अहमद ने KGMU के नाम से फर्जी लेटरहेड भी बना रखा था। प्रशासन ने इसे बड़ी साजिश मानते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। 12वीं पास है, जल्द अस्पताल खोलने वाला था पुलिस की पूछताछ में हसम अहमद ने बताया कि मैं 12वीं पास हूं और सिद्धार्थनगर का रहने वाला हूं। मैंने लखनऊ के शिया इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। मैंने समाजसेवा के नाम पर एक संस्था बनाई थी। उसी के जरिए मेडिकल कैंप लगाता था। छात्राओं के संपर्क में आने के सवाल पर वह साफ जवाब नहीं दे सका। उसने दावा किया कि उसके साथ 4 डॉक्टर जुड़े हैं। वह जल्द अस्पताल खोलने वाला था। हसम अहमद ने अपनी संस्था से जुड़े लोगों के नाम भी बताए। इनमें एरा मेडिकल कॉलेज और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ डॉक्टरों का नाम भी शामिल है। संस्था का मुख्य संचालक फैक अहमद मंसूरी बताया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लव जिहाद का पुराना मामला पढ़िए… KGMU में दिसंबर, 2025 में उठा लव जिहाद प्रकरण KGMU में दिसंबर, 2025 में लव जिहाद प्रकरण उठा था। इसमें एक पीड़िता ने रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन मलिक पर धोखे में फंसाने, प्रेग्नेंट करने और अबॉर्शन कराने के साथ ही जबरदस्ती धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता सीएम योगी से मिली थी और महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही KGMU प्रशासन ऐसे मामलों की निगरानी कर रहा था। …………………………….. यह खबर भी पढ़िए भाजपा की जनाक्रोश रैली, योगी महिलाओं के साथ पैदल चले: प्रदेश अध्यक्ष बोले- नकाब वालों के चक्कर में सपा ने 80% महिलाओं का नुकसान कराया लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। सीएम योगी खुद इस पदयात्रा में महिलाओं के साथ पैदल चले। उनके साथ करीब 15 हजार महिलाएं चलीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल चुनाव के पहले फेज की खास बातें, जो तय करेंगी नई व‍िधानसभा की शक्‍ल
    Next Article
    मां-बाप की हादसे में मौत, नवजात को खरोंच तक नहीं:लाश के बगल में रोती रही; कार ने बाइक को मारी थी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment