Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LSG मालिक गोयनका पर बिफरे ललित मोदी:X पर लिखा- वह IPL टीम के लिए अनफिट, महंगे पानी के लिए इकाना में विवाद

    8 hours ago

    1

    0

    LSG कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव गोयनका के बीच के बीच सामने आए वीडियो पर अब IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी भी सामने आ गए हैं। उन्होंने LSG मालिक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह लूजर हैं। उन्हें IPL में बतौर फ्रेंचाइजी बैन कर देना चाहिए। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वान के पोस्ट कोत मोदी ने री-पोस्ट करते हुए ऐसा कहा है। ललित मोदी ने लिखा- वह IPL टीम के लिए पूरी तरह से अनफिट हैं। इन सबके साथ ही 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच के दौरान महंगे पानी बेचने का विवाद भी सामने आया है। एक्स पर सामने आए वीडियो में दो लोग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पानी के लिए बोतल बेचने की बात हो रही है। 1 मैच के दिन फैंस के बीच में लात घूंसे भी स्टेडियम में चले थे। LSG के पोस्ट पर X ने लगाया कम्युनिटी नोट लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने X हैंडल पर पोस्ट डालते हुए कहा था कि हर चीज जो आप देखते हैं, वह सत्य नहीं होता है। यहां पर मैच के बाद अनफिल्टर्ड वाइब्स हैं, जब कैमरे मोमेंट्स कट नहीं करते। इसके जवाब में X पर लोग बंटे हुए नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपने मालिक की छवि को बचाने के लिए दोबारा से यह सीन रीक्रिएट किया गया है। इस पर X ने कम्युनिटी नोट लगाकर कहा है कि जब घटना हुई तो मैदान में क्राउड था, लेकिन मिस्टर गोयनका ने घटना के बाद में सीन को दोबारा से रीक्रिएट किया है। इसके लिए ऋषभ पंत को बुलाया गया और दृश्यम-2 का सीन बनाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा की कांशीराम कॉलोनी में पानी संकट:पंप ऑपरेटर पर पैसे लेकर सप्लाई का आरोप, कार्यप्रणाली की जांच
    Next Article
    शराब पिलाकर गला दबाया, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव:आगरा के सैंया क्षेत्र में मिले अधजले शव की शिनाख्त, 3 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment