Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी 3 गोलियां:युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर, शराब पीने के दौरान विवाद

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के कैमहरा रघुवर दयाल गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई पर अवैध असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नन्हे मिश्रा (40) ने अपने छोटे भाई चुम्मन बाबू (36) पर शुक्रवार देर शाम बजे उस समय हमला कर दिया, जब दोनों एक साथ बैठककर शराब पी रहे थें। इसी दौरान दोनों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग में चुम्मन को तीन गोलियां लगीं, जो उसके पेट, कमर और हाथ में जा धंसीं। गोली लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार चौबे और महोली इंस्पेक्टर जेबी पांडेय पहुंचे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब डेढ़ दशक पहले पिता बाबू मिश्रा की मृत्यु हो चुकी थी और पांच भाइयों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। 31 मार्च को गार्गी मेला पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था, जो शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। फिलहाल पुलिस आरोपी नन्हे मिश्रा की तलाश में जुटी है। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि कल हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे:श्रीराम कथा में 5,000 श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था, DM-ADM ने देखी तैयारी
    Next Article
    बलिया के लिटिल स्टार स्कूल में 'अभ्युत्थान' कार्यक्रम संपन्न:हर कक्षा के शीर्ष तीन विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment