Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पिलाकर गला दबाया, फिर पेट्रोल डालकर जलाया शव:आगरा के सैंया क्षेत्र में मिले अधजले शव की शिनाख्त, 3 हिरासत में

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा के सैंया क्षेत्र में अवैध संबंधों में आड़े आ रहे पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक मौत दी। प्रेमी ने अपने साथ के साथ मिलकर पहले प्रेमिका के पति को शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर उसका शव जलाया। पेट्रोल कम पड़ गया तो शराब डालकर शव को जलाने का प्रयास किया लेकिन शव पूरी तरह से नहीं जल सका। प्रेमी और उसका साथ अधजला शव खेत में फेंक कर भाग गए। अधजले शव के हाथ पर लिखे नाम से उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का राज खुला। पुलिस ने अभी घटना का खुलासा नहीं किया है। अब विस्तार से पढ़िये... आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में ग्वालियर हाइवे स्थित संकल्प मैरिज होम के पीछे बजरंग धाम कालोनी के खेत में बुधवार शाम को अधजला शव मिला था। शव को हत्या के बाद जलाया गया था। मृतक के हाथ पर लोकेंद्र व सोमवती गुदा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद से उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। गुरुवार को मृतक के भाई शिवचरन ने उसकी पहचान 39 वर्षीय लोकेंद्र के रूप में की। उसकी शादी 17 साल पहले इरादतनगर में हुई थी। तीन बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी पत्नी, उसके मित्र समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शव की शिनाख्त के बाद अब पुलिस के लिए हत्याकांड के खुलासे की चुनौती थी। इसके लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे और कॉल डिटेल खंगाले। तब पुलिस खुलासे तक पहुंच सकी। इसमें प्रेम प्रसंग में बाधा बनने की बात सामने आई। साजिश के तहत लोकेंद्र को उसकी पत्नी का प्रेमी अपने साथी की मदद से खेत में ले गया। जहां उसकी हत्या की। विरोध करने पर रची हत्या की साजिश लोकेंद्र मजदूरी करता था। पत्नी के 6 महीने पहले गांव के एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक घर आकर मिलने लगा। पति ने विरोध किया। परिवार के लोगों को भी बता दिया। इससे नाराज पत्नी ने युवक के साथ मिलकर लोकेंद्र की हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है-बुधवार सुबह 11 बजे लोकेंद्र के घर से निकलने पर पत्नी ने दोस्त को बता दिया। वह बाइक से अपने साथी के साथ लोकेंद्र को रास्ते में मिल गया। दोनों उसे शराब के ठेके पर ले गए। शराब की बोतल लेने के बाद फल और पानी के पाउच लेकर एक खेत में बैठ गए। तीनों ने शराब पी। लोकेंद्र के नशे में होने पर गला दबाने लगे। उसने विरोध किया। इस पर एक ने हाथ और पैर पकड़ लिए। दूसरे ने गला दबा दिया। मौत हो जाने पर बाइक से पेट्रोल निकाला। शव पर डालकर आग लगा दी। पेट्रोल कम होने पर शराब भी डाल दी। मगर शव पूरी तरह से नहीं जल सका। आरोपियों ने शव को खेत के अंदर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीसीपी वेस्ट ने ये बताया डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया-पुलिस घटना के खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LSG मालिक गोयनका पर बिफरे ललित मोदी:X पर लिखा- वह IPL टीम के लिए अनफिट, महंगे पानी के लिए इकाना में विवाद
    Next Article
    गाजियाबाद में बदमाशों ने गैंगस्टर को मारी 4 गोलियां:ढाबे के सामने खाना खाने के बाद कार में सवार होते ही की फायरिंग, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment