Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोन ट्रांसफर कराने का झांसा ठगी:अलीगढ़ में बर्तन व्यापारी के खाते से 1.99 लाख पार, 30 लाख का लोन ट्रांसफर कराने का दिया झांसा

    5 hours ago

    5

    0

    देहली गेट क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर एक बर्तन कारोबारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 30 लाख रुपये का लोन कम ब्याज दर पर श्रीराम फाइनेंस में ट्रांसफर कराने का झांसा दिया। इसके बाद कारोबारी से आधार, पैन और बैंक के चेक समेत जरूरी दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि चेक में हेराफेरी कर उनके केनरा बैंक खाते से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। महावीरगंज माता वाली गली निवासी कृष्ण गोपाल की एवन बर्तन सेंटर के नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति फोन कर रहा था। उसने अपना नाम तौसिफ आलम बताते हुए खुद को श्रीराम फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कारोबारी को भरोसा दिलाया कि HDB बैंक से चल रहे 30 लाख रुपये के लोन को श्रीराम फाइनेंस में ट्रांसफर करा देगा। इसके लिए सालाना 7.50 प्रतिशत ब्याज देने की बात कही। दस्तावेज और दो चेक लेकर गया आरोपी कारोबारी के मुताबिक, 16 नवंबर को तौसिफ ने अपने साथी राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को फील्ड ऑफिसर बताकर दुकान पर भेजा। राजेन्द्र को उन्होंने आधार कार्ड, पैन कार्ड, GST रजिस्ट्रेशन की छायाप्रति, फोटो और केनरा बैंक के दो चेक दिए। इनमें एक कैंसिल चेक और दूसरा 299 रुपये का चेक शामिल था। खाते से निकल गए 1.99 लाख रुपये आरोप है कि उसी दिन दोपहर 3:39 बजे उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 1.99 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। कारोबारी का आरोप है कि तौसिफ, राजेन्द्र और उनके अन्य साथियों ने साजिश के तहत चेक में हेराफेरी कर रकम निकाल ली। 20 नवंबर को दी गई तहरीर के आधार पर देहली गेट पुलिस ने शनिवार शाम को FIR दर्ज की है। इसमें तौसिफ आलम और राजेन्द्र कुमार पाण्डेय समेत अन्य अज्ञात साथियों पर धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक कनिका को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक-भर्ती के दो अभ्यर्थियों की शादी में अनोखा प्रदर्शन:जयमाल के मंच पर साथियों ने आरक्षण की कमियों को दूर करने के नारे लगाए, टोपी पहनी
    Next Article
    स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे विद्यार्थी:26 नवंबर को क्विज प्रतियोगिता होगी, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment