Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में 'गौरव यात्रा' का आयोजन:66वें गुजरात स्थापना दिवस पर छात्रों ने सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 66वें गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर 'गौरव यात्रा' का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना था, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पदयात्रा विश्वविद्यालय के गेट संख्या-1 स्थित मां सरस्वती प्रतिमा से शुरू हुई। छात्र-छात्राएं हाथों में संदेश लिखे पोस्टर लिए और देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे जोश में नजर आए। यात्रा परिसर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विवेकानंद द्वार पर संपन्न हुई।कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और विभिन्न राज्यों की परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। गुजरात स्थापना दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की विविधता में एकता का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया। इस तरह की यात्राएं छात्रों में जागरूकता का प्रतीक मुख्य छात्र समन्वयक प्रतीक मिश्रा ने बताया कि इस तरह की यात्राएं छात्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। ये रहे मौजूद इस अवसर पर निदेशक सांस्कृतिकी प्रोफेसर अंचल श्रीवास्तव, मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर राकेश द्विवेदी, मुख्य अभिरक्षक प्रोफेसर आशीष अवस्थी और वरिष्ठ प्रोफेसर ओ.पी. शुक्ला सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती रेल लाइन परियोजना में आई तेजी:50% भूमि अधिग्रहण पूरा, टेंडरिंग प्रक्रिया प्रगति पर
    Next Article
    घरेलू हिंसा की कॉल पर आए दरोगा ने की मारपीट:ससुर अस्पताल में भर्ती, बहू को भी पीटा, SSP से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment