Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों पर FIR:कुलपति से अभद्रता का आरोप, वाहन रोकने पर 8 नामजद; बाहरी भी शामिल

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में एलयू के छात्रों पर कुलपति ने मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रों पर मंगलवार शाम कुलपति से अभद्रता, जबरन कक्ष में घुसने, वाहन रोकने और नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे कुछ छात्र कुलपति के वाहन के सामने आ गए। छात्रों ने कुलपति का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि छात्रों ने वाहन को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की, जिससे विश्वविद्यालय के कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई। 8 लोगों को नामजद, 5 छात्र और 3 बाहरी शामिल विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में 8 लोगों को नामजद किया है। इनमें 5 वर्तमान छात्र—प्रेम प्रकाश यादव, प्रसन्न शुक्ला, शशि प्रकाश, हर्षित शुक्ला और रुपेंद्र बहादुर सिंह शामिल हैं। वहीं 3 बाहरी—अहमद रजा खान, तौकील (तौकील गाजी) और विशाल सिंह को भी घटना में शामिल बताया गया है। पहले भी विवादों में रहे दो बाहरी प्रशासन के मुताबिक, अहमद रजा खान और तौकील गाजी पर पहले भी विश्वविद्यालय में अनुशासनहीनता के आरोप लग चुके हैं। दोनों को पहले ही परिसर में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जा चुका था, जिसकी सूचना फरवरी में पुलिस को दे दी गई थी। एफआईआर दर्ज करने के आदेश, जांच जारी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। बाहरी लोगों के परिसर में प्रवेश कर कुलपति के कक्ष तक पहुंचने की कोशिश ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में कुत्ते को पीटा, गंभीर रूप से घायल:पीएफए ने आश्रय गृह में भर्ती कराया, इलाज जारी, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    बरेली में दुकानदार और ऑनलाइन व्यापार आमने-सामने:व्यापारी बोले- हम अर्थव्यवस्था की रीढ़, फिर भी नहीं मिल रही सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment