Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ मेयर ने अवैध कार बाजार बंद कराया:मल्टीलेवल पार्किंग की लिफ्ट बंद मिली, अफसरों को फटकार लगाई

    4 hours ago

    2

    0

    मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने बनी मल्टीलेवल पार्किंग का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। मेयर के अचानक पहुंचने से हजरतगंज पार्किंग परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले लिफ्ट बंद पाई गई, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। इसके अलावा पार्किंग के बेसमेंट में अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होता मिला। गंदगी पर जताई नाराजगी पार्किंग के सभी फ्लोर पर गंदगी का अंबार देखने को मिला, जिस पर महापौर और नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही वहां बने टॉयलेट भी बंद पाए गए, जिन्हें तुरंत खुलवाकर जनता के लिए उपयोगी बनाने के निर्देश दिए गए। मेयर ने कहा कि नागरिक सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई निरीक्षण के दौरान पार्किंग में चल रहे गैराज और कार बाजार को तत्काल प्रभाव से सील करा दिया गया। मेयर के निर्देश पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। छापेमारी के दौरान मौके से लैपटॉप एवं अन्य उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे अवैध गतिविधियों के संचालन के प्रमाण मिले हैं। गाड़ियों को सील करने का निर्देश केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पर भी हालात संतोषजनक नहीं पाए गए। पार्किंग परिसर में गंदगी फैली हुई थी और यहां भी अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होता मिला। मेयर ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि आरटीओ अधिकारियों से बात कर कर पार्किंग में लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की जांच कर उन्हें जब्त किया जाए। साथ ही पार्किंग परिसर में अवैध रूप से गैराज और कार बाजार चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कि नगर निगम की संपत्तियों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें। छवि खराब करने वाले लोगों पर होगा एक्शन निरीक्षण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा शहर की जनता जब हमें शुल्क दे रही है तो उन्हें बेहतर सुविधाएं देना हमारी जिम्मेदारी है। पार्किंग में बुजुर्गों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग आते हैं, ऐसे में यदि लिफ्ट खराब रहेगी तो उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ेगा। हजरतगंज जैसे प्रमुख क्षेत्र में देश-विदेश से लोग आते हैं। यदि यहां की पार्किंग में गंदगी और अव्यवस्था मिलेगी तो इससे शहर की छवि भी खराब होगी। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में 1008 कलशों से अभिनंदनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक:मुनि सुधासागर के सानिध्य में श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article
    आगरा में इलेक्ट्रिक सिटी बस चार्जिंग स्टेशन खराब:एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंध, हजारों यात्री कर रहे बस का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment