Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU के स्टूडेंट्स ने GATE-2026 में लहराया परचम:हर्ष गोविंद को 380वीं, अभय सिंह ने आल इंडिया 429वीं रैंक हासिल की

    3 hours ago

    2

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 50 से अधिक स्टूडेंट्स ने अलग- अलग सब्जेक्ट में GATE-2026 रिजल्ट में सफलता हासिल किया है। जिनमें लाइफ साइंस के हर्ष गोविंद राव ने 380वीं रैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अभय सिंह ने ऑल इंडिया 429वीं रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि की खासियत यह रही कि कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंग्लिश और साइकोलॉजी जैसे सब्जेक्ट में छात्राओं की भागीदारी और सफलता अधिक रही। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के सर्वाधिक दर्जन भर से अधिक स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। कुलपति ने दी बधाई इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि GATE जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता उनके हार्ड वर्क, डिसिप्लिन और टीचर्स गाइडेंस का फल है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। देश के जाने माने इंस्टिट्यूट्स में मिलता एडमिशन गेट (GATE) परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, अंग्रेजी, मनोविज्ञान आर्किटेक्चर विषयों में स्नातक स्तर की अवधारणाओं की समझ और विश्लेषण क्षमता का आकलन करती है। गेट परीक्षा में मिले स्कोर के आधार पर विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन और विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) में रोजगार के अवसर मिलते हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रति कुलपति प्रो शांतनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे समेत अनेक शिक्षकों ने बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई ने पुलिस के सामने बहन को गोली मारी:सहारनपुर में सिर पर तमंचा सटाकर फायर किया, 4 दिन पहले घर छोड़कर भागी थी
    Next Article
    एटा में पेड़ से गिरकर किसान की मौत:पशुओं के लिए टहनी काटते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment