Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 1008 कलशों से अभिनंदनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक:मुनि सुधासागर के सानिध्य में श्रद्धालुओं की भीड़

    2 hours ago

    2

    0

    ललितपुर के अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र पाल मंदिर में मंगलवार को मूलनायक अभिनंदनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक किया गया। निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रद्धालुओं ने 1008 कलशों से यह अभिषेक संपन्न कराया। पहली बार हुए इस महामस्तिकाभिषेक को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस अवसर पर मुनि सुधासागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि प्रभु हमारे इष्ट हैं, उन्हें स्वीकार करें। सुख-दुख में प्रभु के चरणों में आएं और उनकी असीम शक्ति को पहचानें। उन्होंने समझाया कि जहां चिकित्सक शरीर का इलाज करता है, वहीं प्रभु के चरणों में कर्मों का क्षय होता है। मुनि श्री ने श्रद्धालुओं से धर्म से जुड़ने और अभिनंदनोदय तीर्थ में भक्तामर की अनंतकालीन शक्ति को पहचानकर अपना कल्याण करने का आह्वान किया, जिससे अनंत पुण्य का संचय होगा। मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का प्रथम अभिषेक विकास जैन करमई द्वारा किया गया। मुनि श्री के मुखारविंद से शांतिधारा का पुण्यार्जन महेंद्र कुमार, प्रभात कुमार और संदीप सर्राफ परिवार ने किया। इसके उपरांत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित धर्मावलंबियों ने कलशाभिषेक में भाग लिया। मुनि श्री के सानिध्य में मूलनायक जिनालय, चौबीसी और नंदीश्वर द्वीप के यज्ञनायक महायज्ञनायक के लिए डॉ. अक्षय टडैया, जिनेंद्र जैन डिस्को, अनिल जैन अंचल, भगवानदास कैलगुवा, सुरेश जैन, आकाश जैन गैस, सनत खजुरिया, प्रसन्न जैन सिमरा, आदेश जैन रोडा, इंजीनियर नेमिचंद सौरया, दीपक मलैया, निर्मल जैन कुम्हैड़ी, वर्णित जैन विदिशा, शुभम जैन, राहुल जैन चिगलौआ, पंकज जैन सिमिरा, रितिक जैन धौर्रा, सुधीर जैन सिवनी, रवींद्र अलया, राजीव कुमार मड़ावरा और कामरा परिवार को पुण्यार्जन का अवसर मिला। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, प्रतीक जैन इमलिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, नरेंद्र जैन छोटे पहलवान, संजय रसिया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, संजीव सौरया, सौरभ जैन पीलू और वैभव जैन सहित अनेक सदस्य सक्रिय रहे। मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुण्यार्जन जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया को मिला, जहां अनेक श्रावकों ने आहारदान कर धर्मलाभ लिया। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री द्वारा प्रस्तुत किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की जमानत याचिका खारिज:कोर्ट ने कहा- संगठित अपराध में शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद
    Next Article
    लखनऊ मेयर ने अवैध कार बाजार बंद कराया:मल्टीलेवल पार्किंग की लिफ्ट बंद मिली, अफसरों को फटकार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment