Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई:पीठ, कान और हाथ झुलसी; पड़ोसी मांगने आया था पैसा, मना करने पर जलाया

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज इलाके में पैसा देने से मना करने पर शराबी पड़ोसी ने युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित युवक झुलस गया है। घटना के बाद युवक के परिवार ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। त्रिवेणीनगर-3 अलीगंज के पीड़ित राकेश यादव की बहन रानी यादव ने पुलिस में लिखित शिकायत दी। बताया कि बुधवार को उनका भाई राकेश अपना काम करके घर वापस आ रहा था। मूंगफली मंडी के रास्ते में पड़ोसी युवक बलगर मिल गया। वह भाई से पैसे मांगने लगा। भाई ने इसका विरोध किया तो बलगर मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान बलगर ने अपनी जेब से पेट्रोल की बोतल निकाली और भाई के ऊपर डालकर आग लगा दी। इससे भाई राकेश काफी जल गया। राकेश का कान, हाथ और पीठ जल गई। गुंडे किस्म का है आरोपी युवक बहन रानी ने बताया कि आरोपी युवक काफी दबंग किस्म का है। पूरा मोहल्ला उससे डरता है। शराब और ड्रग्स का नशा करके अक्सर लोगों से मारपीट करता है। इसके पहले भी कई बार कर इस तरह की हरकतें कर चुका है। राह चलते दूसरों की जेब से पैसा निकाल लेता है। मामले इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के पूर्व परिचित हैं। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद घटना हुई है। जांच की जा रही है। झुलसे युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवक लापता:पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, नदी में शव की तलाश
    Next Article
    गैस की किल्लत, कानपुर में लोग बोले-गैस ब्लैक हो रही:क्या हम आत्महत्या कर लें, गैस डिलीवरी के मैसेज आ रहे, लाइन में गरीब लोग मर रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment