Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवक लापता:पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, नदी में शव की तलाश

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिसने अब गंभीर रूप ले लिया है। युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नव की मदद से शव की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, खण्डासा थाना क्षेत्र के अघियारी गांव निवासी मन्ना (30) की पत्नी मोनी ने रौनाही थाने में तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च की रात करीब 10 बजे मन्ना खाना खाने के बाद अपने परिचितों नाटे निवासी मंगलसी, अर्सलान निवासी चिर्रा जगनपुर और सुल्तान निवासी शेख लोदी के साथ सुल्तान की गाड़ी से कहीं गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन दोपहर तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान मन्ना के ससुर ने तीनों युवकों से पूछताछ की। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवकों ने अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी कि दोबारा पूछने पर उन्हें भी गायब कर दिया जाएगा। मामले में नया मोड़ तब आया जब मन्ना के पिता सलीम ने अपनी बहू मोनी पठान पर बेटे की हत्या करवाने का आरोप लगाया। सलीम का दावा है कि पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपियों ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने की बात कबूल की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शुरू में उनकी शिकायत पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। बताया जा रहा है कि मन्ना की दो शादियां थीं और उसकी दूसरी पत्नी व ससुराल पक्ष ने भी पहली पत्नी पर संदेह जताया है। पुलिस ने महिला सहित सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज के अनुसार, पुलिस की संयुक्त टीम सरयू नदी में युवक के शव की तलाश कर रही है, हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' दौड़ का आयोजन:डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, शिक्षिकाओं ने लिया हिस्सा
    Next Article
    लखनऊ में युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई:पीठ, कान और हाथ झुलसी; पड़ोसी मांगने आया था पैसा, मना करने पर जलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment