Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती:सपा वाहिनी ने चलाया जागरूकता अभियान

    3 hours ago

    1

    0

    बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश और देश में सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने बताया कि लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाबा साहेब के विचारों को समझाया जयंती के अवसर पर वाहिनी ने प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज के बीच पहुंचकर बाबा साहेब के विचारों को समझाया। लोगों को बताया गया कि संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान देता है, जिसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्तियों में जाकर फल वितरण किया और लोगों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान सामाजिक समरसता और बराबरी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश रामबाबू सुदर्शन ने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था, जो दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के लिए सामाजिक न्याय का आधार है, उसे खत्म करने की साजिश रची जा रही है। वाहिनी के पदाधिकारियों ने दलित समाज से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी और संविधान व आरक्षण को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देना है।इस मौके पर यह भी संदेश दिया गया कि अखिलेश यादव दलितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सोनू भारती, सीमा देश प्रेमी, सनी रावत और अयोध्या प्रसाद रावत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशियाना में रेस्टोरेंट-शोरूम में लगी आग:एसी ब्लास्ट होने आग भड़की, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
    Next Article
    पति से विवाद के बाद महिला ने किया सुसाइड:कानपुर में अलग रहने को लेकर हुआ था झगड़ा, दरवाजा तोड़कर उतारा गया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment