Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में देर रात गरज-चमक के साथ बारिश:सुबह निकली तेज धूप; आज 40 डिग्री के पार जाएगा पारा

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मंगलवार देर रात कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे रात में गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि बुधवार सुबह फिर तेज धूप निकल आई। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में तापमान में कुछ गिरावट होगी। सुबह 10 बजे तक तापमान 36 डिग्री और दोपहर 12 बजे तक 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। वहीं देर रात जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, कल्याणपुर और मड़ियांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे हल्की बारिश हुई थी। देखिए 3 तस्वीरें… सामान्य से कम बारिश के आसार मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना रहेगा। इसके कारण भीषण गर्मी का दौर रहेगा। इस बीच लोगों को एहतियात बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। वहीं, 3 दिनों की देरी से 4 जून को मानसून केरलम पहुंच गया है। लखनऊ में 20 जून के आसपास पहुंचेगा मानसून यूपी में 18 जून के बाद कभी भी मानसून पहुंच सकता है। जबकि लखनऊ में 20 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में कम बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर खेती के साथ में जल संसाधनों पर भी पड़ेगा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हवा की रफ्तार धीमी, नमी 56 फीसदी शहर में हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। वहीं वातावरण में नमी का स्तर 56 फीसदी है। बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 115 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। अगले दो दिनों में मिल सकती है राहत मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में कुछ गिरावट आने के संकेत हैं। गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि शनिवार से एक बार फिर पारा चढ़ने लगेगा और सोमवार तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारेाबारी पिता-पुत्र को मारने वाले हिस्ट्रीशीटर की भी मौत:बागपत में दुकान में घुसकर की थी अंधाधुंध फायरिंग, फायरिंग और पिटाई से खुद हुआ था घायल
    Next Article
    पत्नी की हत्या कर शव दफनाने वाले पति को उम्रकैद:कोर्ट ने लगाया 70 हजार जुर्माना, पांच साल बाद आया फैसला, शव गलाने के लिए डाला था नमक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment