Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारेाबारी पिता-पुत्र को मारने वाले हिस्ट्रीशीटर की भी मौत:बागपत में दुकान में घुसकर की थी अंधाधुंध फायरिंग, फायरिंग और पिटाई से खुद हुआ था घायल

    7 hours ago

    1

    0

    बागपत में टेंट कारोबारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की बदमाशों ने पुरानी रंजिश में हत्या कर दी। बदमाशों ने दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी भी गोली लगने और भीड़ की पिटाई से घायल हो गया। बुधवार तड़के मेरठ में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बागपत एसपी सूरज राय ने बताया- हमले के दौरान सोहनलाल का बेटा विकास बदमाशों से भिड़ गया था। पिता पर फायरिंग होता देख उसने वरुण लुहारी को दबोच लिया था। साथी बदमाशों ने विकास पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें से एक गोली हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को भी लग गई थी। इसके बाद वरुण भागने लगा तो आसपास के दुकानदारों और भीड़ ने उसे पकड़ कर तमंचा छीन लिया था। भीड़ ने वरुण लुहारी को बुरी तरह पीटा दिया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया था। आज सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एसपी ने बताया- पुलिस ने इस मामले में एक नामजद आरोपी बाबूराम पुत्र उमराव को गिरफ्तार कर लिया है, जो वरुण लुहारी का पिता है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की 10 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पहले जानिए कौन था वरुण लुहारी- 16 मुकदमों वाला कुख्यात बदमाश था वरुण मृतक बदमाश वरुण लुहारी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों के कुल 16 मुकदमे दर्ज थे। बताया जाता है कि वरुण ने वर्ष 2010 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। शुरुआत मामूली मारपीट के मामलों से हुई, लेकिन धीरे-धीरे वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधियों में शामिल हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बेहद बेखौफ अपराधी था और कई बार पुलिस कार्रवाई के दौरान भी हथियार डालने से इनकार कर चुका था। हाल ही में एक मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस टीम और एक दारोगा पर भी फायरिंग की थी। 2015 के चर्चित गोलीकांड से भी जुड़ा था नाम 17 जुलाई 2015 को दिल्ली बस स्टैंड पर हुए चर्चित गोलीकांड में भी वरुण लुहारी का नाम सामने आया था। उस घटना में टेंट कारोबारी परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। गोली लगने से उसके भाई कपिल की मौत हो गई थी। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। अब सिलसिलेवार पूरी घटना जानिए… बड़ौत के रहने वाले सोहनलाल अग्रवाल (50) टेंट का कारोबार करते हैं। उनकी बड़ौत बस अड्‌डे के पास दुकान है। घर में कारोबारी की पत्नी ऊषा (48), इकलौता बेटा विकास (30) और उनकी पत्नी नेहा (28) रहती हैं। विकास की शादी दिसंबर, 2025 में हुई थी। मंगलवार शाम विकास अपने पिता सोहनलाल के पास किसी काम से गए थे। दोनों दुकान के अंदर ही बैठे थे। शाम 5:50 बजे दो बाइक से तीन बदमाश आए। एक बदमाश ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और दुकान के अंदर झांककर देखा। जैसे ही उसे दुकान के अंदर सोनलाल और विकास दिखाई दिए, वह ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। एक गोली सोहनलाल के सीने में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तभी कारोबारी का बेटा भागकर दुकान के बाहर आया और बदमाश से भिड़ गया। विकास पिस्टल छीनने लगा, तभी धोखे से गोली चली और बदमाश भी घायल हो गया। इतनी ही देर में दूसरा बदमाश पीछे से आया और विकास को गोली मार दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे, जिससे एक गोली एक राहगीर रोहित (35) को लग गई। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डबल मर्डर से गुस्साए व्यापारियों ने बड़ौत बाजार बंद करा दिया और दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और कड़ी कार्रवाई की जाए। मामला बढ़ता देख एसपी खुद मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार और व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। विकास की पत्नी पत्नी दो महीने की गर्भवती है। अब परिवार में सिर्फ सास-बहू बची हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की तस्वीरें देखिए… चचेरे भाई का दावा- लुहारी गैंग के 10 बदमाश आए थे विकास के चचेरे भाई वरुण अग्रवाल ने बताया, वरुण लुहारी गैंग ने उनके परिवार पर हमला किया है। विकास की शादी महज छह महीने पहले हुई थी। परिवार पर करीब नौ साल पहले भी हमला हुआ था। लेकिन उस समय पुलिस की ओर से कोई सुरक्षा नहीं दी गई। उनका आरोप है कि इस बार भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वरुण अग्रवाल का कहना है कि घटना में करीब 10 बदमाश शामिल थे और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आज रात ही बदमाशों का एनकाउंटर होना चाहिए। नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन दिनदहाड़े हत्याकांड से कारोबारी के परिजनों और व्यापारियों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। कारोबारी की पत्नी और बहू नेहा भी मौके पर पहुंची थीं। दोनों सड़क पर बैठ गईं और पुलिस से इंसाफ मांगने लगीं। जाम की सूचना पर एसपी सूरज राय मौके पर पहुंचे। एसपी ने परिजनों और व्यापारियों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। 2016 की घटना से शुरू हुई खूनी दुश्मनी स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सोहनलाल और बदमाश वरुण लुहारी के बीच 2016 से दुश्मनी थी। जिस जगह सोहनलाल की टेंट की दुकान है, उसके बगल तब एक शराब की दुकान थी। वरुण लुहारी शराब लेने दुकान पर आया था। उस वक्त दोनों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई थी। तब से ही दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाईं एसपी सूरज राय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जाएगी। एडीजी मेरठ रेंज भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी, कमिश्नर मेरठ मंडल के साथ डीएम अस्मिता लाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। एडीजी भानु भास्कर ने परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- राम मंदिर में चोरी का मामला मोदी के पास पहुंचा:भाजपा नेता ने PMO को लेटर लिखा, अखिलेश बोले- चढ़ावा कांड का सरगना कौन? अयोध्या के भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने मंगलवार को राम मंदिर में चढ़ावे से कथित चोरी की शिकायत प्रधानमंत्री मोदी से की है। उन्होंने PMO को लेटर लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर राम मंदिर में कथित चोरी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने X पर इसे 'चढ़ावा चोरी कांड' बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरे दिन 29% ने छोड़ी परीक्षा सिपाही भर्ती परीक्षा:लखनऊ में दो खिलाफ FIR, टीचर को ड्यूटी से हटाया
    Next Article
    लखनऊ में देर रात गरज-चमक के साथ बारिश:सुबह निकली तेज धूप; आज 40 डिग्री के पार जाएगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment