Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ठेकेदार की लापरवाही से गई मजदूर की जान:टेंपरेरी बैरिकेडिंग के सहारे चल रहा था काम, बेसमेंट खुदाई में मिट्टी धंसी

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड में बेसमेंट की खुदाई के दौरान हुए मजदूर की मौत के मामले में खुलासा हुआ है। एफएसओ गोमतीनगर सुशील कुमार यादव ने बताया कि खुदाई का काम बिना सुरक्षा मानकों के हो रहा था। मौके पर सिर्फ टेंपरेरी बेरिकेड लगाकार काम चलाया जा रहा था। मिट्टी धंसने से रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। ठेकेदार ने पैसे बचाने के चक्कर में सुरक्षा मानकों से समझौता किया था। इसी लापरवाही के चलते मिट्टी धंस गई, जिसमें दबकर मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानिए क्या था मामला ? लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एनटीपीसी कार्यालय के सामने गुरुवार सुबह (30 अप्रैल) को निर्माणाधीन आरोग्यम मेडिकेयर अस्पताल के बेसमेंट में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से दबकर मजदूर लक्ष्मी शंकर अवस्थी (35) की मौत हो गई जबकि उसका साथी तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी शंकर को मृत घोषित कर दिया। तुलसीराम की हालत नाजुक बनी हुई है। बिना सुरक्षा इंतजाम के चल रही थी खुदाई एफएसओ गोमतीनगर सुशील कुमार यादव ने बताया कि बेसमेंट में खुदाई बिना सुरक्षा मानकों के कराई जा रही थी। मिट्टी को रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग नहीं की गई थी सिर्फ बेरिकेड लगाकर काम करवा रहा था। जिससे हादसा हुआ। मिट्टी रोकने के लिए किए गए इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। ठेकेदार ने पैसे बचाने के लिए लापरवाही बरती। जिससे हादसा हुआ और एक मजदूर की मौत। बेंसमेंट में खुदाई के दौरान हुआ हादसा इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि बाराबंकी के कीरतपुर अमौली निवासी लक्ष्मी शंकर, तुलसीराम और दो अन्य मजदूर सुबह बेसमेंट में पिलर के लिए खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। चार मजदूर किसी तरह भाग निकले जबकि लक्ष्मी शंकर और तुलसीराम दब गए। साथी मजदूरों ने पहले खुद ही उन्हें निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू किया। ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग मृतक के परिजनों और मजदूरों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में डीसीपी पूर्वी डॉक्टर दीक्षा मिश्रा का कहना है कि पुलिस, एलडीए और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रहे हैं। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक के परिजनों को 4 लाख की मदद घटना की जानकारी पर पहुंचे एसीएम सचिन वर्मा ने मृतक के आश्रितों को आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। साथ ही लेखपाल से हादसे की रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे संबंधित खबर पढ़िए… लखनऊ में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसी:मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बाहर निकाला लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एनटीपीसी बिल्डिंग और साइबर हाइट्स के पास निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिर गई। गुरुवार सुबह नींव के बगल में खुदाई के दौरान दीवार के पीछे से मिट्टी खिसक गई। इसमें 2 मजदूर दब गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रगेड मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो एक मजदूर अचेत अवस्था में मिट्टी से निकाला गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में गैस एजेंसी में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, VIDEO:पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र समेत 4 पर मुकदमा, गैस बांटने को लेकर झगड़ा
    Next Article
    अनुष्का का बर्थडे सेलिब्रेट करने मुंबई पहुंचे विराट:एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए; आज एक्ट्रेस 38 साल की हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment