Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गैस एजेंसी में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, VIDEO:पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र समेत 4 पर मुकदमा, गैस बांटने को लेकर झगड़ा

    4 hours ago

    2

    0

    गोंडा के पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने गैस एजेंसी मालिक के साथ मारपीट की। कुर्सी-फैन और मुक्के मारे। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने एजेंसी मालिक की तहरीर पर पूर्व भाजपा विधायक के बेटे समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गैस सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कतों की शिकायत पर पूर्व विधायक के बेटे एजेंसी पहुंचे थे। वहां पर एजेंसी मालिक से फोन न उठाने और सिलेंडर मिलने में दिक्कत को लेकर सवाल किया। इसी बात दोनों के बीच बहस हो गई और मारपीट शुरू हो गई। घटना गुरुवार देर शाम चरसड़ी स्थित सावित्री गैस एजेंसी पर हुई। जानिए पूरा मामला पूर्व भाजपा विधायक लल्ला भैया की दूसरी पत्नी मिनाक्षी के बड़े बेटे कमलेन मोहन सिंह से गुरुवार को किसी ने सिलेंडर मिलने में दिक्कत की शिकायत की। इसके बाद कमलेन ने एजेंसी मालिक वैभव सिंह कई बार फोन किया। लेकिन एजेंसी मालिक ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कमलेन अपने 5-6 साथियों के साथ एजेंसी पहुंच गए। वहां उन्होने वैभव से फोन न उठाने और सिलेंडर न मिलने की शिकायक पर बात करनी चाही। लेकिन दोनों की कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे गाली-गलौज शुरू हुई और मारपीट होने लगी। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कमलेन प्लास्टिक की मेज उठाकर एजेंसी मालिक वैभव के सिर पर मारते दिख रहे हैं। इसके बाद वह एक स्टैंड फैन से भी मारते दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति खाली गैस सिलेंडर से हमला करने की कोशिश करता है। कमलेन के साथियों ने जमकर एजेंसी में तोड़फोड़ की। लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराकर लोगों को अलग कराया। कुछ देर बाद विवाद शांत हुआ और कमलेन धमकी देते हुए वापस चला गया। इसके बाद देर शाम एजेंसी मालिक वैभव सिंह ने थाने में कमलेन समेत 4 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। गैस एजेंसी मालिक ने चार के खिलाफ दर्ज कराई FIR पीड़ित गैस एजेंसी मालिक वैभव सिंह ने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी सावित्री गैस एजेंसी पर गैस बांटने का काम कर रहे थे। तभी कुंवर कामलेन मोहन सिंह, अभिनव सिंह, अंशु सिंह और पुनीत शुक्ला वहां पहुंचे और जबरन गैस देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कुर्सी और सिलेंडर फेंकना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए अंकुर तिवारी और दीपक सिंह के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया- वीडियो संज्ञान में लेकर जांच की जा रही एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सावित्री गैस एजेंसी पर कुछ लोगों के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। गैस एजेंसी संचालक वैभव सिंह ने तहरीर देकर चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर परसपुर थाने की पुलिस जांच कर रही है। एक वीडियो भी सामने आया है। उस वीडियो को भी संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक के बेटों में चल रही वसीयत की जंग करनैलगंज सीट से 6 बार विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के परिवार में भी विवाद चल रहा है। अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने दो शादियां की थीं और दोनों पत्नियों से दो-दो बेटे हैं। पहली पत्नी ममता के बेटों कुंवर वेंकटेश मोहन प्रताप सिंह और कुंवर शारदेन मोहन सिंह का नाम सरकारी कागजातों में वारिस के रूप में दर्ज है। दूसरी पत्नी मीनाक्षी के दोनों बेटे कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और कुंवर अजेंन मोहन सिंह का नाम उनके वारिस के रूप में कहीं दर्ज नहीं है। मीनाक्षी की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का निधन 23 जनवरी 2025 को हुआ था। बीते 23 जनवरी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर जब दूसरी पत्नी के बेटे कमलेंद्र को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया, तो मामला और गरमा गया। यूपी टाइगर के नाम से मशहूर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ‘यूपी टाइगर’ के नाम से मशहूर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने राजनीति में अपने करियर की शुरुआत निर्दलीय विधायक के रूप में की थी और बाद में लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे। इसके अलावा, वे एक बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर भी विधानसभा चुनाव जीत चुके थे। लल्ला भैया की बहन भी बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजनीति में कदम रखा और करनैलगंज विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 1991, 1993, 1996, 2007 और 2017 में भी विधानसभा चुनाव जीते। उनका निधन 23 जनवरी 2025 को हो गया। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मेरठ में 26 साल की महिला की गर्दन काटकर हत्या:पति 1 घंटे ही पहले घर से गया था, लौटा तो लाश देख फूट-फूटकर रोया मेरठ में शुक्रवार सुबह 26 साल की महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। लाश कमरे में बेड के बगल में फर्श पर पड़ी हुई थी। वारदात से एक घंटा पहले पति ई-रिक्शा लेकर मंडी गया था। वारदात का पता सुबह 8 बजे उस वक्त चला, जब उसकी तीनों बच्चियां मकान मालिक के पास पहुंचीं। उन्होंने पापा से बात कराने को कहा, तो मकान मालिक ने फोन मिलाकर दे दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दो सड़क हादसे, चालक केबिन में फंसा:इलेक्ट्रिक कटर से गाड़ी काटकर निकाला; घंटों जाम में फंसी एम्बुलेंस
    Next Article
    लखनऊ में ठेकेदार की लापरवाही से गई मजदूर की जान:टेंपरेरी बैरिकेडिंग के सहारे चल रहा था काम, बेसमेंट खुदाई में मिट्टी धंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment