Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक:संगठन विस्तार, चुनाव रणनीति पर चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक गांधी भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनावों और समाज की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की सक्रिय मौजूदगी रही। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री संपूर्ण आनंद गुप्ता ने किया। विभिन्न जनपदों से पहुंचे जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और संगठन की गतिविधियों का फीडबैक साझा किया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और नए क्षेत्रों में विस्तार पर जोर दिया गया। विधानसभा चुनाव के रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई रामशंकर साहू ने बताया कि बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए भी रूपरेखा तय की गई। प्रदेश पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जनपद प्रभारियों की भूमिका पर चर्चा करते हुए उन्हें अपने-अपने जिलों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक नेटवर्क तैयार करने और सामाजिक मुद्दों पर लगातार काम करने का निर्णय लिया गया। ये मौजूद रहे बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी संजय साहू, रमेश शंकर गुप्ता (एडवोकेट), राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, आनंद नारायण साहू, श्रीपाल राठौर, डॉ. पीपी मथुर, रचना साहू, डॉ. सुमन साहू, राजमणि साहू, मनोज साहू, मोहन लाल गुप्ता, पद्मचंद साहू, बिंदेश्वरी साहू, विनोद साहू, राजन साहू और धर्मेंद्र राठौर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की स्टेलर ओकॉस सोसायटी में अखंड रामायण पाठ:निवासियों ने उत्साह से लिया भाग, भक्तिमय हुआ माहौल
    Next Article
    बदायूं में बनेगा जिले का पहला उत्सव मंडल:1.4 करोड़ रुपए की लागत से होगा निर्माण, 5 बीघा जमीन पर होगा तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment