Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तूफान-बारिश, अंधेरा छाया:हाथरस में कोतवाली में पानी भरा, सड़कें डूबीं; 5 शहरों में बारिश, 54 जिलों में अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार तड़के कानपुर, हाथरस, फतेहपुर और उन्नाव में जोरदार बारिश हुई। लखनऊ में सुबह 7.45 बजे अंधेरा छा गया। तूफान आया। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। हाथरस में इतनी बारिश हुई है कि कोतवाली सदर में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं। मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ में अगले 3 घंटों में तूफान का अलर्ट जारी किया है। मोबाइल पर भेजे अलर्ट मैसेज में कहा गया है कि कई स्थानों पर बिजली चमक सकती है। मध्यम तीव्रता के साथ गंभीर तूफान आ सकता है। हवा की रफ्तार 60-80 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस बीच, प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सुबह से ही बादल और धूप की लुकाछिपी देखने को मिल रही है। आज 54 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 22 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। IMD के मुताबिक, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके असर से प्री-मानसून ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 15 शहरों में बारिश दर्ज की गई। सहारनपुर में तूफान के साथ इतनी बारिश हुई कि सड़कें डूब गईं। हाथरस में आंधी से पेड़ और पोल उखड़ गए। घंटों बिजली गुल रही। 40.8 डिग्री तापमान के साथ जालौन सबसे गर्म रहा। मौसम की तस्वीरें- लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मानसून की एंट्री तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीच-बीच में गर्मी भी अपने तेवर दिखाएगी, लेकिन बारिश इससे राहत दिलाती रहेगी। फिलहाल 15-16 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। प्रदेश में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री करेगा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 1 की मौत:9 से ज्यादा घायल; पुलिस ने रोबोट की मदद से हमलावर को मार गिराया
    Next Article
    उत्तराखंड के शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज:चार्टर्ड प्लेन से वाराणसी पहुंचेगी पार्थिव देह; UP के सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment