Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपाइयों का BJP ऑफिस के बाहर हंगामा:पार्टी का झंडा फूंका, बोलीं- अखिलेश की फोटो जलाने का बदला लिया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सपाइयों ने BJP का झंडा जलाया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे धक्का-मुक्की की। पुलिस ने एक-एक कार्यकर्ता को टांग कर गाड़ी में डाला और इको गार्डन ले जाकर छोड़ दिया। महिला सपा विंग की कार्यकर्ताओं ने कहा- हमारी पार्टी का झंडा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर जलाई गई थी। जिसका विरोध करते हुए अब हम लोग झंडा जला रहे हैं। पहले 3 तस्वीरें देखिए… इको गार्डन ले गई पुलिस महिला सपा विंग की रिंकी और रंजन अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ शाम करीब पांच बजे बीजेपी का झंडा लेकर हजरतगंज स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच में जमकर धक्का मुक्की और नोकझोंक हुई। झंडा जलाने के बाद रिंकी यादव ने कहा- हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी का अपमान हुआ है, जिसका हमने बदला लिया। यह सरकार सिर्फ महिलाओं की बात करती है। यह सरकार महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कोई काम नहीं करती। यह पुलिस वाले प्रशासन के लोग खड़े होकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटोजलवाते हैं। जब हमारी पार्टी का झंडा जलता है तब कोई पुलिस वाला नहीं आता। आज हम लोग भी झंडा जल रहे हैं। पुलिसवालों पर गंभीर आरोप लगाए रंजन यादव ने कहा- रोज महिलाओं का अपमानित किया जाता है तब योगी और मोदी की पुलिस कहां चली जाती है। हमारी पार्टी का जो झंडा जला था। उसके बाद हमने भी झंडा जला दिया है। हम लोग यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूरे प्रदेश में महिलाएं पीड़ित हैं। महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं होती हैं। तमाम तरीके के अपमान होते हैं। तब कोई नहीं बोलता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हे के चाचा को छोड़कर चल दी बस…गुस्से में सुसाइड:झांसी में बेटी-दामाद ने मनाकर बैठाया, विवाह घर से 100 मीटर दूर फंदा लगाया
    Next Article
    CSJMU में रिसर्च बुलेटिन वॉल्यूम-2 का लोकार्पण:शोध उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment