Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में रिसर्च बुलेटिन वॉल्यूम-2 का लोकार्पण:शोध उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ ने मंगलवार को अकादमिक हॉल में "रिसर्च एक्सीलेंस फेलिसिटेशन" समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर "रिसर्च बुलेटिन, वॉल्यूम-2, इश्यू-1" का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. नमिता तिवारी उपस्थित रहीं। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शोधकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। रिसर्च बुलेटिन में जनवरी से मार्च 2026 तक की शोध गतिविधियों का विस्तृत विवरण शामिल है। इसमें शोध प्रकाशनों में वृद्धि, पीएचडी शोधार्थियों की प्रगति, वाइवा एवं थीसिस सबमिशन, विभिन्न शोध परियोजनाओं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की उपलब्धियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। बुलेटिन स्कोपस-इंडेक्स्ड और अंतर्विषयी शोध में विश्वविद्यालय के बढ़ते योगदान को भी रेखांकित करता है। इसी अवसर पर रिसर्च बुलेटिन की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया। इससे शोधकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से प्रमाण-पत्र और बुलेटिन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस पहल को विश्वविद्यालय की शोध प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बुलेटिन का अगला अंक 16 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। कुलपति प्रो. पाठक ने शोध गतिविधियों को विस्तार देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने एआई आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तावों को संबद्ध महाविद्यालयों तक बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करने के लिए इंसेंटिव पॉलिसी लागू करने पर जोर दिया। प्रति कुलपति ने अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की टीम को बधाई दी और इसे विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रगति में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में कुलसचिव, वित्त अधिकारी, महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ. श्वेता वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपाइयों का BJP ऑफिस के बाहर हंगामा:पार्टी का झंडा फूंका, बोलीं- अखिलेश की फोटो जलाने का बदला लिया
    Next Article
    डीएम ने हिट एंड रन योजना की समीक्षा की:पीड़ितों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश, प्रचार-प्रसार पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment