Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सामान्य से ज्यादा हो रहा तापमान:पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बारिश के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। आज सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। यही स्थिति दिन में अधिकतर समय रहेगी लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि आज हल्की बारिश के साथ बादलों की आवाजाही भी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा या सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 27 फ़ीसदी दर्ज किया गया। मध्यम श्रेणी में लखनऊ की हवा लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय में 120 के साथ में यलो जोन मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 150 के साथ में मध्यम श्रेणी में यलो जोन में रहा। अलीगंज 128, लालबाग का 107 AQI रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से रविवार को शाम 4 बजे जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 132 के साथ में मध्यम श्रेणी यलो जोन में रहा। बारिश के बाद गर्मी से मिलेगी राहत मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के पूरी तरह खत्म होने के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ हो गया है। इसी वजह से आज अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, अब ईरान के पास बने एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान पर पड़ने लगा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में तापमान गिरना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च तक राज्य के कई इलाकों में गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद 1 अप्रैल से बारिश कम होने लगेगी और एक बार फिर तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में सरस मेले का आगाज:राम की पैड़ी पर हुई भजन संध्या, ग्राम्य विकास आयुक्त और डीएम हुए शामिल
    Next Article
    स्पेशल ट्रेनों के लेट होने से लखनऊ में परेशानी:दरभंगा, बरौनी और पुणे रूट की ट्रेनें देरी से चल रहीं, स्टेशन पर लंबा इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment