Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा का हंगामा:पंचायती चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन, सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा ने पंचायती राज चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पंचायत चुनाव टालना बंद करो, लोकतंत्र का सम्मान करो” जैसे नारे लगाए। हालात को काबू में रखने के लिए पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक देखने को मिली। ‘किसानों के अंदर आक्रोश’ प्रदर्शन कर रहे है प्रकाश मौर्या ने कहा कि जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं उनके अंदर बहुत घबराहट है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। समय रहते चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई तो गांव वालों का आक्रोश बढ़ता जाएगा और भारतीय जनता पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गांव वालों की भावनाओं का सम्मान करते हुए और उनकी घबराहट को दूर करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को तत्काल चुनाव की तारीख घोषित कर देना चाहिए। सरकार मनमानी तरीके से रवैया अपना रही है। अगर यह चाहती तो समय पर सब कुछ होता। भाजपा आम जनता को गुमराह करना चाहती है। भाजपा चाहती है कि कोई भी चुनाव समय पर ना हो। ‘पंचायत चुनाव के लिए सरकार गंभीर नहीं’ सुल्तानपुर से प्रदर्शन में आए मनोज कुमार क्रांतिकारी ने कहा कि यह सरकार संविधान को नहीं मानती। आम जनता के भावनाओं का सम्मान नहीं करती। यह सरकार सिर्फ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव समय पर करती है मगर आम जनता से जुड़ा हुआ ग्रामीण और किसानों से जुड़ा हुआ सबसे बड़ा चुनाव पंचायती चुनाव होता है। पंचायती चुनाव सीधे आम जनता की भावनाओं और मुद्दों से जुड़ा होता। ‘पंचायती चुनाव गांव की सरकार’ मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। पंचायती चुनाव टलने से सरकार की योजनाओं का लाभ जो किसानों को मिलना चाहिए उससे वह वंचित रह जाते हैं। चुनाव में जितना देरी होगी किसान उतनी ज्यादा प्रभावित होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंचायती चुनाव गांव की असल सरकार होती है, इसलिए इसका समय पर होना बेहद जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान चालीसा से शुरू हुआ कार्यक्रम:बुलंदशहर में सुंदरकांड और भंडारे में उमड़ी हजारों की भीड़
    Next Article
    लखनऊ में कई दिनों से नहीं उठ रहा कूड़ा:असम में चुनाव के चलते सफाईकर्मी घर गए, कंपनियां बोलीं- वैकल्पिक इंतजाम किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment