Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से तपन:बादलों की आवाजाही के साथ बारिश के आसार, 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकलने से तपन बढ़ गई है। दिन में एक से दो बार बारिश के आसार हैं। बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। देर रात आंधी आई थी और हल्की बूंदाबादी भी हुई। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज हो सकता है। यह कल (बुधवार) के अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस 4 डिग्री से ज्यादा ज्यादा होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ 41.4 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। अधिकतम आर्द्रता 63 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 27 फीसदी दर्ज की गई। रात की 2 तस्वीरें देखिए- पूर्व और पश्चिम के कई जिलों में बारिश संभव मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज यूपी के पूर्व और पश्चिम के कई जिलों में तेज आंधी के साथ में बारिश की संभावना है। इस बीच लखनऊ में मौसम में हल्का बदलाव देखा जाएगा, लेकिन कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिलहाल, आने वाले 3 से 4 दिनों तक तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इस बीच लोगों को एहतियात बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। वहीं, 3 दिनों की देरी से 4 जून को मानसून केरलम पहुंच गया है। यूपी में 18 जून के बाद कभी भी मानसून पहुंच सकता है। जबकि लखनऊ में 20 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में कम बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर खेती के साथ में जल संसाधनों पर भी पड़ेगा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, पांच कर्मचारियों पर FIR:उन्नाव DM ने जांच कमेटी बनाई थी, 73 लाख से अधिक धनराशि सरकारी कोष में जमा
    Next Article
    गैर इरादतन हत्या में पिता-तीन पुत्रों को 10 साल जेल:फर्रुखाबाद कोर्ट ने प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment