Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह हल्के बादल छाए, दिन में मौसम साफ:चटक धूप निकली, रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रविवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे। करीब 9 बजे तक में सारे बादल छंट गए। सुबह कोहरा भी नहीं दिखा। हल्की ठंडी हवा चलने से सर्दी महसूस हुई। धूप का असर तेज होते ही ठंडक कम हो गई। 9 बजे चटक धूप के साथ मौसम एकदम साफ रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में ज्यादातर समय मौसम साफ रहेगा। आज रात में तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह अनुमान से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। रविवार सुबह AQI 153 दर्ज हुआ। हवा येलो जोन में रही। प्रदूषण में PM2.5 की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। अलीगंज और लालबाग की हवा ऑरेंज जोन में रविवार सुबह 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 152 रहा। अलीगंज में 198 और लालबाग में 203 AQI दर्ज किया गया। दोनों क्षेत्र ऑरेंज जोन में रहे। तालकटोरा में AQI 201, अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 113 और गोमतीनगर में 122 रहा। ये इलाके येलो जोन में रहे। कुकरैल पिकनिक स्पॉट की हवा ग्रीन जोन में रही। 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अकवान' ओडिशा के गोपालपुर तट से गुजर चुका है। अब कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में ओडिशा के ऊपर बना है। इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने से पूर्वांचल के मौसम में बदलाव होगा। 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश से पहले रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। बारिश के बाद तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। वातावरण में नमी बढ़ने से कई इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार:रात का तापमान 12 डिग्री तक गिरेगा, सुबह हल्की धुंध और दिन में तेज धूप
    Next Article
    कौशांबी में जंगल में मिला किशोर का शव:गर्दन और सिर पर चोट के निशान, गला दबाकर हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment