Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रील बनाते समय युवक की जान गई...VIDEO:छत के पंखे से लुंगी बांधकर फंदा लगाया, डेढ़ मिनट में हाथ-पैर अकड़े

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के अजीज नगर में रील बनाते समय मो. जाकिर की हुई मौत मामले का वीडियो सामने आया है। करीब 11 मिनट के वीडियो में पूरी घटना कैद हुई है। उसमें दिख रहा है कि करीब डेढ़ मिनट में जाकिर के हाथ-पैर अकड़ जाते हैं। उसके मुंह से झाग निकलता है और वह बेहोश हो जाता है। देखिए 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़ें पूरी घटना… अजीज नगर में 18 साल का मो. जाकिर परिवार के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि 5 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे जाकिर की मां शहनाज खाना बना रही थी। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर गए थे। जाकिर अपने कमरे में था। काफी देर तक कोई आहट न मिलने पर मां शहनाज बानो ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों और पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़वाया। अंदर जाकिर फंदे से लटकता मिला। वह बेहोश था। परिजन उसे नीचे उतारकर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 8 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। 9 अप्रैल को वीडियो आए सामने जाकिर का मोबाइल मौके से मिला है। मोबाइल के कैमरे में उसके रील बनाने की शुरूआत से लेकर उसे फंदे से उतारने तक का सीन कैद हुआ है। 11.18 मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि युवक कैमरे के सामने खड़ा होकर मुस्कुराते हुए स्टाइल से अपने बाल सेट करता है। उसके बाद प्लास्टिक की कुर्सी बेड पर रखता है। बेड से लुंगी उठाता है। कुर्सी पर चढ़कर छत के पंखे से लुंगी का कसकर फंदा तैयार करता है। करीब 2 मिनट की कोशिश के बावजूद फंदा नहीं तैयार कर पाता है। उसके बाद फिर से फंदा तैयार करने की कोशिश करता है। दूसरे प्रयास में फंदा तैयार हो जाता है। उसके बाद च्यूइंग गम चबाते हुए कुर्सी पर खड़े होकर फंदे को अपने गले में फंसाता है। उसके बाद फांसी लगाने की एक्टिंग करता है। इस दौरान उसके गले में फंदा लग जाता है। वह फंदा छुड़ाने और कुर्सी पर दोबारा पैर रखने की कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं होता है। उसके मुंह से झाग निकलने लगता है। उसका हाथ-पैर अकड़ने लगता है। डेढ़ मिनट बाद बेहोश हो जाता है। करीब 5 मिनट तक फंदे पर ही लटकता रहता है। उसके बाद बाहर से उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब न मिलने पर मां ने शोर मचाया। पड़ोसियों और भाई ने पहुंचकर उसे फंदे से उतारा। 8वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई मृतक के पिता मो. रफीक कबाड़ का काम करते हैं। जाकिर ने आठवीं तक पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ दिया था। 4 भाइयों में वह तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा जहांगीर सिद्दीकी, फिर जबीर और सबसे छोटा जमील है। जाकिर के इंस्टा पर 1,718 फॉलोअर्स हैं। जाकिर ने इंस्टाग्राम पर ऑफिसियल जाकिर सिड के नाम से अकाउंट बनाया था। उसमें खुद को डिजिटल क्रिएटर बताया हैं। बायो में लिखा है- आई लव मॉय फैमली, प्राउड टू बी मुस्लिम, ब्लैक लवर, म्यूजिक लवर, लैंडिंग ऑन अर्थ 17 सितंबर। उसने मात्र 11 पोस्ट किए हैं। उसके 1,718 फॉलोअर्स हैं। उसने एक पोस्ट में सरिया के बंडल में बंधे युवक को पानी पिलाते हुए वीडियो अपलोड किया है। उसके बैकग्राउंड में आवाज हा रही है कि वो इंसान कभी हार नहीं मान सकता जिसको उम्मीद अल्लाह से हो। इस पोस्ट को 26 सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीबीएस कालेज में LGBTQIA+ विद्यार्थियों को फ्री एडमिशन:डीबीएस कॉलेज में बनेगी ट्रांसजेंडर सेल, क्वीर फाउंडेशन से हुआ एमओयू
    Next Article
    संभल में मजदूर को नहीं मिला गैस सिलेंडर:बुकिंग के बाद भी 10 दिन से चूल्हे पर पक रही रोटी, इंडियन गैस एजेंसी पर तीसरे दिन डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment