Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीबीएस कालेज में LGBTQIA+ विद्यार्थियों को फ्री एडमिशन:डीबीएस कॉलेज में बनेगी ट्रांसजेंडर सेल, क्वीर फाउंडेशन से हुआ एमओयू

    5 hours ago

    1

    0

    शहर के गोविंद नगर क्षेत्र में स्थित डीबीएस डिग्री कालेज में LGBTQIA+ समुदाय के स्टूडेंट्स को फ्री एडमिशन मिलेगा। गुरुवार को कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन और डीबीएस कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, प्राचार्य डॉ. अनिल मिश्रा और फाउंडेशन के संस्थापक अनुज पांडेय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। शोध होंगे, ट्रांसजेंडर सेल बनेगी प्राचार्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि इस एमओयू के बाद समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थी (PhD Students) ट्रांसजेंडर एवं क्वीयर समुदाय से संबंधित इंटरवेंशन आधारित शोध कार्य, सर्वेक्षण करेंगे। इससे एकेडमिक स्तर पर समुदाय की समझ और सशक्त होगी। कॉलेज परिसर में शीघ्र ही एक ट्रांसजेंडर सेल स्थापित किया जाएगा तथा कॉलेज की लाइब्रेरी में ट्रांसजेंडर विषय से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अध्ययन में सहयोग मिलेगा। इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे फाउंडेशन के संस्थापक अनुज पांडेय ने बताया कि इस सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों को संस्था की ओर से इंटर्नशिप के अवसर, मानसिक स्वास्थ्य सहयोग, करियर काउंसलिंग तथा सामुदायिक प्रोजेक्ट्स में सहभागिता जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इसके अलावा फ्री एडमिशन, ट्रांसजेंडर सेल व लाइब्रेरी में किताबें मिलने के बाद समुदाय के विद्यार्थियों को असमानता का अनुभव नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अटल यूनिवर्सिटी में वेतन में गड़बड़ी के मामले को पकड़ा:शासन ने लेटर भेजकर मांगा अपडेट, अब शुरू हुई जांच
    Next Article
    लखनऊ में रील बनाते समय युवक की जान गई...VIDEO:छत के पंखे से लुंगी बांधकर फंदा लगाया, डेढ़ मिनट में हाथ-पैर अकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment