Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कोर्ट परिसर में जमीन विवाद, पैरोकार को धमकी:हिस्ट्रीशीटर के नाम से मिली धमकी, कोर्ट ने दी सुरक्षा

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ में करोड़ों की जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब कचहरी परिसर तक पहुंच गया है। गुरुवार को यहां एक पक्ष के व्यक्ति ने खुद पर हमला और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। मामला न्यायालय तक पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट ने पीड़ित को सुरक्षा प्रदान की। यह विवाद सरधना क्षेत्र के गांव पोहली में एक जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा है। मेरठ निवासी पीड़ित का आरोप है कि विरोधी पक्ष उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है और लगातार दबाव बना रहा है। पीड़ित गुरुवार को कचहरी में अपने मामले की पैरवी के लिए पहुंचा था। इसी दौरान, दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ गए और कथित तौर पर उसे घेर लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोप है कि धमकी देने के लिए एक कुख्यात अपराधी का नाम भी लिया गया, जिससे उसे डराया जा सके। किसी तरह मौके से बचकर पीड़ित सीधे एसीजेएम कोर्ट पहुंचा और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने तत्काल कचहरी पुलिस चौकी को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित को सुरक्षा के बीच उसके घर तक पहुंचाया। वहीं, दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है और किसी भी तरह की मारपीट नहीं हुई है। दोनों पक्षों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। कचहरी चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस घटना के बाद कचहरी परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक के समर्थकों ने आर्मी जवान का सिर फोड़ा:बाराबंकी में पीएम मोदी पर टिप्पणी का विरोध किया था
    Next Article
    कानपुर हैलट में टॉर्च से हो रहा इलाज:वार्ड नंबर-18 में 1 घंटे गुल रही बिजली, मरीज और डॉक्टर ने मोबाइल का फ्लैश जलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment