Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मजदूर को नहीं मिला गैस सिलेंडर:बुकिंग के बाद भी 10 दिन से चूल्हे पर पक रही रोटी, इंडियन गैस एजेंसी पर तीसरे दिन डिलीवरी

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में एक मजदूर को एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए खाली हाथ घर लौटना पड़ा है। 25 मार्च से दो बार बुकिंग कराने के बावजूद उसे सिलेंडर नहीं मिला। गैस खत्म होने के बाद मजदूर को 8 से 10 दिन तक चूल्हे पर खाना बनाना पड़ा। गांव नई बस्ती निवासी शिशुपाल सैनी ने अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन एजेंसी ने बताया कि बुकिंग नहीं हुई है। दोबारा बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। एक मजदूर होने के नाते, उन्हें सिलेंडर लेने के लिए अपनी मजदूरी छोड़नी पड़ी। शिशुपाल सैनी के अनुसार, एजेंसी के एजेंट अरविंद हर रोज फोन पर कहते हैं कि उनके नाम का सिलेंडर नहीं आया है। उन्हें बताया गया है कि सिलेंडर 6 दिन बाद मिलेगा, जिससे उन्हें लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गुरुवार को संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र की 8 गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके घरों में 10 दिन पहले गैस खत्म हो गई थी और वे चूल्हे पर खाना बना रहे थे। जहां कैलादेवी इंडियन गैस एजेंसी पर 2 से 3 दिन में सिलेंडर मिल रहा है, वहीं अन्य एजेंसियों पर ओटीपी आने के बाद 8 से 10 दिन का समय लग रहा है। जनपद में लगभग 20,000 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने पिछले दो से तीन साल से अपनी केवाईसी (KYC) नहीं कराई है। इस वजह से उन्हें अब गैस सिलेंडर प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 5,00000 उपभोक्ता में 2,00,000 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं 750 कमर्शियल उपभोक्ता है। गांव पल्था मौहम्मद गुफरान ने बताया कि 7 अप्रैल को सिलेंडर बुक किया था और आज 9 अप्रैल को मैं सिलेंडर मिल गया है और कोई परेशानी नहीं आई है। गांव दहेली निवासी कलावती ने बताया कि एजेंसी पर सिलेंडर लेने आए थे मिल गया है। गांव कुरकावली निवासी शहरुद्दीन ने बताया कि सिलेंडर लेने आए थे एजेंसी से आज मिल गया है 8-10 दिन पहले घर में गैस खत्म हो गई थी उसके बाद चूल्हे पर रोटी बनानी पड़ी है, वैसे कोई परेशानी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रील बनाते समय युवक की जान गई...VIDEO:छत के पंखे से लुंगी बांधकर फंदा लगाया, डेढ़ मिनट में हाथ-पैर अकड़े
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल पर 14 किलो गांजा के साथ तस्कर अरेस्ट:बिहार लेकर जा रहा था, चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment