Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ओवरहेड टैंको की टूटी छत:दूषित पानी पीने को लोग मजबूर, अलीगंज में टपक रहा टैंक,पार्षद बोले बिजली गिरने से टूटा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में जलकल विभाग के कई ओवरहेड टैंको की छत टूटी हुई है। इसके चलते हजारों लोगों को दूषित पानी मजबूरी में पीना पड़ रहा है। मामले में कई बार शिकायत और सीएम के जन सुनवाई पोर्टल पर भी लोग शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते इंदौर जैसे हादसे को न्योता नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारी दे रहे। इससे करीब 20 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। टंकी की छत टूटी, पार्षद से बोले अधिकारी बिजली गिरी लखनऊ नगर निगम के अलीगंज स्थित जोन 3 में जलकल विभाग की 2,200 किलो लीटर की पानी की टंकी है। इसकी सफाई 15 अक्टूबर को पिछले साल हुई थी। टंकी की हालत जर्जर है। इसमें से लगातार पानी का रिसाव भी हो रहा। यहां की टंकी की छत लंबे समय से टूटी हुई है। इसके कारण चिड़िया इसमें घोसला बना रही। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। मामले में स्थानीय पार्षद पृथ्वी गुप्ता से लोगों ने शिकायत की। इसके बाद उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों से पूछा। इसपर उनकी तरफ से कहा गया कि टैंक पर बिजली गिर गई थी। इसके कारण छत टूट गई। उनका कहना है कि जल्द ही छत को फिर से बनवाया जाएगा। राजाजीपुरम में आए दिन आता है बदबूदार पानी राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में टडियन देवी मंदिर के पास में जर्जर टंकी के चलते लोग परेशान हो गए हैं। टंकी की पूरी छत ही टूट गई है। इसके चलते पूरी क्षमता से टंकी संचालित नहीं हो पा रही। स्थानीय पार्षद गौरी सांवरिया ने कहा कि इसके लिए लगातार जलकल विभाग के महाप्रबंधक, नगर आयुक्त और मेयर से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन देकर इसे टाल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुली छत के कारण आए दिन लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा। कभी अंडे सी बदबू तो कभी चिड़िया की पंख पानी में आ रही। प्रदूषित पानी पीने को लोग मजबूर हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते परेशान क्षेत्र के लोगों ने सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन इससे भी कुछ नहीं हुआ। जलकल का दावा बनाएंगे टूटी छत जलकल विभाग ने अव स्थापना निधि से टूटी टंकियों को बनाने का दावा किया है। वहीं, लोगों ने बताया कि कई साल से मरम्मत न होने के कारण टंकी की छत टूट गई है। ऐसे में इसमें भरा जाने वाला पानी भी गंदगी और धूल से दूषित होता है। जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि टंकी पुरानी है। इसकी मरम्मत अवस्थापना निधि से होगी। प्रस्ताव पास हो चुका है। इस टंकी से कुछ हिस्से में ही आपूर्ति जांच के बाद की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 140 अधिकारियों ने गोद लिए जरूरतमंद बच्चे:मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत उठाया संरक्षण का बीड़ा
    Next Article
    उन्नाव में जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, VIDEO:कोतवाली गेट पर भिड़े, पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment