Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मेट्रो स्टेशन पर युवक गिरफ्तार:बैग से मिला जिंदा कारतूस; चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मेट्रो सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक के पास से अवैध जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। मामला आईटी मेट्रो स्टेशन का है, जहां सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1:24 बजे आईटी मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान एक यात्री के बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। शक होने पर सुरक्षा स्टाफ ने बैग खोलकर जांच की, जिसमें .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कारतूस मिलने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महानगर थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अन्तेश्वर वर्मा (18 वर्ष) निवासी हाथीपुर कोठार, थाना कोतवाली सदर, जिला लखीमपुर खीरी बताया। आरोपी कारतूस रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने बरामद कारतूस को कब्जे में लेकर सील किया और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 5/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मेट्रो प्रशासन से घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक कारतूस लेकर कहां जा रहा था और इसका स्रोत क्या है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर की बाउंड्री टूटने पर विधायक बोले-भूमाफिया में एक्शन हो:रितेश गुप्ता ने कमिश्नर को भेजी चिट्‌ठी; कहा-भू माफिया नहीं बनने देना चाहते CM मॉडल कंपोजिट स्कूल
    Next Article
    उन्नाव में युवक को पीटा, कैश छीना, VIDEO:दबंगों ने पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर बेरहमी से मारा, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment