Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक को पीटा, कैश छीना, VIDEO:दबंगों ने पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर बेरहमी से मारा, घटना CCTV में कैद

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई और उससे नगदी छीनने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित युवक न्याय के लिए पुलिस थानों के चक्कर लगा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिंदा नगर चौकी क्षेत्र निवासी युवक को कुछ दबंगों ने रास्ते में रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते सूरज पठान, जेडी उर्फ शिवा, सूरज, धर्मेंद्र उर्फ गजनी और अन्ना नामक युवकों ने मिलकर पीड़ित को लात-घूंसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवक से पैसे भी छीन लिए। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र में दबंगों के बढ़ते आतंक को लेकर चिंता जताई जा रही है, क्योंकि आरोप है कि आरोपी आए दिन मारपीट और विवाद कर इलाके में भय का माहौल बनाते हैं। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसने गंगाघाट कोतवाली में कई बार शिकायत की है, लेकिन उसकी तहरीर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय न मिलने से परेशान युवक लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस संबंध में गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मेट्रो स्टेशन पर युवक गिरफ्तार:बैग से मिला जिंदा कारतूस; चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
    Next Article
    कन्नौज में राकेश टिकैत की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन:पुलिस ने समझाकर धरना समाप्त कराया, प्रदेश उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment