Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज भी होगी दालमंडी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई:वाराणसी में मुस्लिम दुकानदार बोले- हमें परेशान किया जा रहा

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के दालमंडी में आज तीसरे दिन मंगलवार को भी दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। मौजूदा समय में जिन 30 दुकानों को चिह्नित किया गया है उनपर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है। कुछ दुकानदार लगातार विरोध कर रहे हैं तो कुछ हाई कोर्ट तक पहुंच गए। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि सरकार हम मुसलमानों को टारगेट कर रही है, इसी उद्देश्य से यहां ये सब तोड़फोड़ किया जा रहा है। दुकानदार शमशाद ने कहा, कि दालमंडी में अधिकांश मुसलमानों की दुकानें हैं इसलिए योगी सरकार लगातार परेशान कर रही है। 2027 में फिर से कैसे जीतना है इसके लिए यह किया जा रहा है। मुसलमानों को जितना परेशान करेंगे उतने इनके भक्त खुश रहेंगे। परवेज हसन ने कहा, यहां दाल मंडी में लोगों की रोजी रोटी जा चुकी है। सरकार को पहले यहां दुकानदारों को कुछ ठीक से मुआवजा देना चाहिए था। हम लोगों के साथ यहां अन्याय किया जा रहा है। जनता नाराज है, आने वाले समय में हम लोग इसका जवाब देंगे। दालमंडी के जरिए काशी विश्वनाथ पहुंचना होगा आसान दरअसल, दालमंडी की सड़क को माडल सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारी है। जब PM नरेंद्र मोदी वाराणसी के 51वें दौरे पर प पहुंचे थे तो उन्होंने ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर यह सड़क है, इसे अब 60 फीट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फीट की सड़क रहेगी और दोनों तरफ 15-15 फीट की पटरी होगी। इससे काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत भी मिलेगी। अभी तक दालमंडी वाली सड़क बहुत ही सकरी और घनी आबादी वाली है। यह शहर का सबसे बड़ा मार्केट माना जाता है। इस सड़क के चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचना और आसान होगा। मंदिर तक जाने का एक नया रास्ता होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 215 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने ईरान में हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की:इस्फहान पर 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों से अटैक; ट्रम्प ने वीडियो पोस्ट किया
    Next Article
    प्रीपेड बिजली बिल रिचार्ज पर मिलेगा 2 प्रतिशत छूट:वाराणसी में 1.74 लाख घरों पर लगा स्मार्टमीटर,निदेशक बोले-पहले 30 दिन तक बैलेंस समाप्ति पर नहीं कटेगी बिजली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment