Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित:युवाओं में तनाव से निपटने पर जोर

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में अंश फाउंडेशन (ए नेटवर्क ऑफ सेंसिटिव ह्यूमन्स) और मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ने गलगोटिआ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया। यह सत्र युवाओं में बढ़ते तनाव और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान के उद्देश्य से किया गया। कॉलेज के निदेशक बृजेश सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सत्र की शुरुआत अंश फाउंडेशन की संस्थापक अंजली गुप्ता के संबोधन से हुई। उन्होंने युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समय पर जागरूकता और शुरुआती हस्तक्षेप के महत्व पर जोर दिया। गुप्ता ने कहा कि सही समय पर संवाद से कई गंभीर समस्याओं को टाला जा सकता है। छात्रों को विशेषज्ञ की मदद लेने की सलाह दी कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्रों से सीधा संवाद किया। अल्ट्राटेक के विवेक जैन ने मानसिक स्वास्थ्य को व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. अनुराग ने छात्रों को खुलकर बात करने, दोस्तों और परिवार का सहयोग लेने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लेने की सलाह दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे, जिससे सत्र संवादात्मक बना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में अंश फाउंडेशन की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में कुसुम जोशी, शिखा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल और अन्य सदस्य शामिल थे। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। इनको मिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कला के लिए जितेन हजारिका, चिकित्सा के लिए डॉ. अनुभव दुआ, साहित्य के लिए निशा भार्गव और अवधेश कुमार, परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए कविता द्विवेदी, व्यवसाय के लिए गौरव गुप्ता, शिक्षा के लिए गलगोटिआ कॉलेज और सामाजिक कार्य के लिए अतुल गुप्ता शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर में भव्य आयोजन:महापरिनिर्वाण मंदिर में डिप्टी सीएम ने चढ़ाया चीवर, पूर्व संध्या पर निकला कैंडल मार्च
    Next Article
    रोडवेज कर्मियों का हरदोई में धरना प्रदर्शन:निगम-शासन स्तर की समस्याओं के समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment