Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लूटपाट करने वाले किन्नर गिरोह का खुलासा:पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV खंगाला, 2 किन्नर सहित 3 गिरफ्तार

    21 hours ago

    2

    0

    बिजनौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह टहलने निकली एक महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने किन्नर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटा गया मंगलसूत्र, कान की बालियां और घटना में प्रयोग की गई वैगनआर कार बरामद की है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मॉर्निंग वॉक करके लौट रही महिला को लूटा था पुलिस के अनुसार, बिजनौर की आनंद विहार कॉलोनी निवासी विभा यादव ने सोमवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे टहलकर घर लौटते समय जायसवाल बर्तन भंडार के पास एक वैगनआर कार रुकी। उसमें से किन्नर वेश में उतरी एक महिला ने उनसे शादी के बारे में पूछा और 100 रुपये मांगे। विभा ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र और कानों की बालियां लूट लीं। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कार से फरार हो गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पीड़िता की शिकायत पर बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। घटना के खुलाससे के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पहचान कर पुलिस ने मंगलवार को बिजनौर स्थित अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बरिगंवा, एलडीए कॉलोनी निवासी अजय रावत उर्फ रानी किन्नर, कानपुर नगर के चकेरी स्थित लाल बंगला निवासी आकाश गुप्ता उर्फ कमौलिका उर्फ कम्मो और लखनऊ के सहादतगंज थाना अंतर्गत रामनगर निवासी रफीक अहमद के रूप में बताई। इस मामले में उन्नाव निवासी अन्नू नामक एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किन्नर होने का फायदा उठाकर ओला बुक करते थे। वे अलग-अलग बाजारों को निशाना बनाकर महिलाओं से पैसे मांगते थे। पैसे न मिलने पर वे कपड़े उतारकर गलत हरकतें करते और महिलाओं को डरा धमकाकर उनकी पहनी हुई ज्वेलरी छीन लेते थे। पैसे न देने पर मारपीट भी करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में लोडर ने बाइक को मारी टक्कर:दो अज्ञात युवकों की मौत, पुलिस पहचान में जुटी
    Next Article
    अंबेडकर स्मारक में ₹18 करोड़ से लाइट एंड साउंड शो:लखनऊ में रोज शाम 30 मिनट दिखेगा बाबा साहेब का संघर्ष, हाई क्वालिटी विजुअल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment